Himachal Cloud Burst : तबाही के बीच 3 शव मिले, 34 लापता, वायुसेना से मांगी मदद

हिमाचल में कुदरत का कहर टूट गया। बादल फटने से हुई तबाही की तस्वीरें अब धीरे-धीरे सामने आ रही हैं। मंडी के धर्मपुर में स्याठी गांव जल पूरा

हिमाचल में कुदरत का कहर टूट गया। बादल फटने से हुई तबाही की तस्वीरें अब धीरे-धीरे सामने आ रही हैं। मंडी के धर्मपुर में स्याठी गांव जल पूरा सैलाब में बह गया। 61 ग्रामीण बड़ी मुश्किल से बचाए गए। बादल फटने के बाद से लापता लोगों में से 3 और के शव बरामद हुए। अभी 34 और लोगों की तलाश चल रही है। ज्यादातर सराज क्षेत्र के हैं। आपदा प्रभावित काफी गांवों तक प्रशासन नहीं पहुचंह स्का। करसोग, थुनाग और गोहर में लापता हुए सभी लोगों का अभी कोई किसी तरह का सुराग नहीं मिला है। बादल फटने और भूस्खलन से थुनाग और जंजैहली उपमंडल में सड़कें ध्वस्त हो गई हैं।

बुधवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने मंडी जिले के प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद रेस्क्यू और आपदा राहत के लिए वायुसेना की मदद मांगी है। काफी क्षेत्रों में एनडीआरएफ-एसडीआरएफ और प्रशासन की टीमें राहत एवं बचाव कामो में लगी हैं। दो शव कांगड़ा और एक हमीरपुर में बरामद हुए। जोगिंद्रनगर और देहरा में मिले शवों के भी बाढ़ पीड़ित होने की पहचान हुई है। सोमवार की देर रात को बादल फटने और भारी बारिश-भूस्खलन से प्रदेश में 245 सड़कें अभी भी अवरुद्ध हैं। मंडी जिले के काफी इलाके कट गए हैं। मंडी में 16 लोगों के साथ प्रदेश में 18 लोगों की मौत हो गयी। एनडीआरएफ अभी तक थुनाग बाजार तक पैदल गयी है। जिला प्रशासन थुनाग के आगे पखरैर तक नहीं पहुंच पाया है। पखरैर से करीब एक दर्जन से ज्याद लोग लापता चल रहे हैं।

इसके साथ ही जिला प्रशासन की पहुंच नहीं बन पाई है। जंजैहली में भी यही हालात हैं। जंजैहली में पुलिस तो है, पर जिला प्रशासन नहीं पहुंचा है। बल्ह पुलिस थाना से भी अतिरिक्त टीमें जंजैहली की और से रवाना की गई हैं। वहां के थुनाग प्रशासन अपने स्तर पर मोर्चा संभाले हुए हैं, लेकिन भीषण आपदा के आगे सब बेबस नजर आ रहे हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार ही मंडी में 148 घर, 104 गोशालाएं, 14 पुल ध्वस्त हो गए हैं। 31 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं। प्रदेश में 918 बिजली ट्रांसफार्मर व 683 पेयजल योजनाएं ठप होने से कई इलाकों में बिजली पानी का संकट हो गया है। कुल 370 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। कुल्लू की बंजार घाटी में फंसे करीब 250 सैलानी सुरिक्षत निकाल लिए गए हैं।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!