Holiday Special Trains: होली पर कटड़ा से चलेगी ये ट्रेन, जानें टाइमिंग

होली के मद्देनज़र यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए Northern Railway के जम्मू मंडल ने विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है।

Holiday Special Trains: होली के मद्देनज़र यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए Northern Railway के जम्मू मंडल ने विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। ये स्पेशल ट्रेनें Shri Mata Vaishno Devi Katra railway station से New Delhi Railway Station और Varanasi Junction railway station के बीच चलाई जाएंगी, ताकि त्योहार के दौरान यात्रियों को राहत मिल सके।

नई दिल्ली–कटड़ा स्पेशल (04081/04082)

ट्रेन संख्या 04081, 21 फरवरी से 8 मार्च तक नई दिल्ली से रात 11:45 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 12 बजे कटड़ा पहुंचेगी। वापसी में यही ट्रेन 04082 नंबर से 22 फरवरी से 9 मार्च तक कटड़ा से रात 9:20 बजे चलेगी और सुबह 10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

यह ट्रेन पानीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू और उधमपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इससे दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पंजाब के यात्रियों को विशेष सुविधा मिलेगी, खासकर उन श्रद्धालुओं को जो होली के अवसर पर वैष्णो देवी के दर्शन की योजना बना रहे हैं।

वाराणसी–कटड़ा स्पेशल (04603/04604)

ट्रेन संख्या 04603, 24 फरवरी से 8 मार्च के बीच चार फेरे लगाएगी। यह वाराणसी से सुबह 5 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 6 बजे कटड़ा पहुंचेगी। मार्ग में प्रतापगढ़, रायबरेली, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू और उधमपुर स्टेशनों पर रुकेगी।

वापसी में 04604 नंबर से यह ट्रेन 22 फरवरी से 6 मार्च के बीच चार ट्रिप में संचालित होगी। कटड़ा से शाम 6:15 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 7 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी मार्ग में जम्मू, उधमपुर, पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, रायबरेली और प्रतापगढ़ में ठहराव रहेगा।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि त्योहारों के दौरान नियमित ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ रहती है। ऐसे में स्पेशल ट्रेनों का संचालन यात्रियों को सुगम और आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले आरक्षण और समय-सारिणी की जानकारी अवश्य जांच लें।

यह भी पढ़ें: Akshay Kumar Slap Incident: अक्षय कुमार के थप्पड़ से बेहोश हुआ शख्स

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!