‘अकेली हूँ घर आ जाओ’, युवक गया घर तो GF के घरवालों ने जमकर कूटा

लड़के ने बताया कि उसको अपनी गर्लफ्रेंड को एक घड़ी भी गिफ्ट देनी थी। वह उसके लिए एक घड़ी भी लेकर आया था। लेकिन जब वह गर्लफ्रेंड के घर के...

उत्तर प्रदेश के बांदा से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। आपको बता दे की यहां एक शख्स को उस वक्त लड़की के घरवालों ने कूट दिया जब वो उनके घर में चुपचाप घुसने की कोशिश कर रहा था। युवक के अनुसार, वह लड़की से प्यार करता है और लड़की ने खुद फोन करके उसे अपने घर बुलाया था और कहा था कि मेरे घर पर कोई नहीं है, आ जाओ। लेकिन जब वह वहां पहुंचा तो उसकी खूब पिटाई हुई। लड़की के घरवाले कहीं बाहर नहीं गए थे बल्कि घर पर थे।

लड़की के परिजनों ने की शख्स की पिटाई

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लड़की के घरवालों ने युवक को चोर समझकर पीट दिया। लड़के ने लड़की के घर वालों को बताया कि उसके पास रात में गर्लफ्रेंड का फोन आया और उसने यह कहा कि घर पर कोई नहीं है, तुम आ जाओ और फिर इसके बाद वह जब लड़की के घर पर पहुंचा और जब घर के अंदर दाखिल होने लगा तो लड़की के भाइयों ने उसको चोर समझकर पकड़ लिया और फिर कूटने लगे।

लड़के ने सुनाई आपबीती

हालांकि, मारपीट के शोर-शराबे से आस-पड़ोस के काफी लोग भी इकट्ठा हो गए और उन्होंने किसी तरह से मामले को शांत कराया। इसके बाद लड़के ने पूरी बात बताई कि वह कौन है, वहां क्यों आया था और यह भी की उसको किसने बुलाया था?

गर्लफ्रेंड के लिए गिफ्ट लाया था लड़का

लड़के ने बताया कि उसको अपनी गर्लफ्रेंड को एक घड़ी भी गिफ्ट देनी थी। वह उसके लिए एक घड़ी भी लेकर आया था। लेकिन जब वह गर्लफ्रेंड के घर के दरवाजे पर पहुंचा और फिर अंदर दाखिल होने लगा तब उसकी पिटाई हो गई। युवक अभी तक समझ नहीं पा रहा है कि गर्लफ्रेंड ने उसको झूठी सुचना क्यों दी?

मामले की सुचना होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और फिर पिटाई के बाद घायल युवक को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह बताया कि लड़के की हालत अब ठीक है और उसका इलाज किया जा रहा है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: इंतजार करने के बाद भी नहीं काटे बाल, फिर सैलून पर दाग दीं दनादन गोलियां

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!