महाराष्ट्र से एक गर्भवती महिला की मौत से जुड़ा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। काफी महीनों से परेशान गर्भवती महिला ने आत्महत्या करने का मन बनाया और फिर कुएं में कूद गई। कूदने के बाद महिला पानी में तड़पती रही, इसी दौरान महिला ने एक बच्चे को जन्म भी दिया, लेकिन कुएं के अंदर पानी का लेवल बहुत अधिक था जिस कारण से महिला और उसके बच्चे, दोनों की मृत्यु हो गई। ये मामला महाराष्ट्र के सुमठाना गांव का है। मृतक गर्भवती महिला की शिनाख्त 27 साल की निकिता ठोंबरे के रूप में हुई है।
महिला लम्बे समय से तनाव में थी। बता दे की महिला के दो बच्चों की मृत्यु पहले ही हो गई थी। निकिता के पुत्र की मौत उस वक्त हो गई थी जब वो एक वर्ष का था। अचानक महिला के बच्चे ने क्यों दम तोड़ दिया, इसकी कोई भी खबर नहीं मिल सकी। लेकिन इस दुख से संभल पाती, इससे पहले ही निकिता के दूसरे बच्चे की भी मौत हो गई।
निकिता की 8 माह की बेटी की मौत हो गई थी
निकिता की 8 महीने की बेटी पालने में सो रही थी लेकिन अचानक बच्ची के प्राण निकल गए। दोनों बच्चों की मौत हो जाने के बाद निकिता डिप्रेशन में चली गई थी। निकिता को ये पता तक नहीं चला कि उसके दोनों बच्चों की मौत कैसे हुई। निकिता को हर पल इस बात का डर लकगता था कि कहीं तीसरे बच्चे के साथ भी कुछ ऐसी ही अनहोनी न हो जाए। आस-पास के स्थानीय लोग भी निकिता को उसके पुराने वक्त को याद दिलाते रहते थे, जिस कारण से वो अपने अतीत से बिलकुल भी बाहर नहीं निकल पाती थी।
हालांकि, निकिता को अपने परिवार के साथ ही ससुराल वालों का भी पूरा साथ मिलता था। वो निकिता का पूरा ख्याल रखते थे। लेकिन अपनी तनाव भरी जिंदगी से वो इतना ज्यादा परेशान हो गई कि उसने आत्महत्या करने के लिए सोच लिया और फिर कुएं में छलांग लगा दी, छलांग लगते ही निकिता ने कुएं में ही अपने बच्चे को जन्म दिया लेकिन डूबने के कारण दोनों की मृत्यु हो गई। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को निकालकर पोस्टमार्टम कराया और फिर परिवार के लोगों के हवाले कर दिया।
ये भी पढ़े: BJP सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा, ‘हिंदुओं को घरों में रखने होंगे हथियार’