पंजाब में ड्रिल मशीन में फंसी महिला की साड़ी का पल्लू और फिर हुई मौत
यहां इंडस्ट्रियल एरिया फेज-7 में एक कंपनी में कार्य करने वाली महिला की ड्रिल मशीन में साड़ी का पल्लू फंस की वजह से उसकी मौत हो गई।

यहां इंडस्ट्रियल एरिया फेज-7 में एक कंपनी में कार्य करने वाली महिला की ड्रिल मशीन में साड़ी का पल्लू फंस की वजह से उसकी मौत हो गई। मृतका की शिनाख्त उर्मिला से हुई है। मृतका के पति हरीलाल तिवाड़ी ने कहा कि वह और उनकी पत्नी पिछले 4 वर्ष से इस कंपनी में काम कर रहे हैं। वीरवार को उनकी पत्नी ड्रिल मशीन पर काम कर रही थी, जबकि वह खुद ऊपरी मंज़िल पर काम कर रहे थे।
कुछ देर बाद उन्हें जानकारी प्राप्त हुई कि उनकी पत्नी की साड़ी मशीन में फंस गई थी, जिस वजह से उन्हें काफी चोट आयी और उसे बाद, तुरंत ईएसआई अस्पताल लेकर जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत बता दिया। इस मामले में इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस चौकी के जांच अधिकारी तरसेम सिंह ने कहा कि शव को मोर्चरी में रख दिया गया है और शुक्रवार को पीड़ित घरवालों के बयान दर्ज करने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा। मृतका के पति हरीलाल का आरोप है कि उनकी पत्नी उर्मिला कंपनी में हेल्पर का काम करती थी, पर उससे ड्रिल मशीन पर काम करवाया जा रहा था।
मशीन पर काम करने के लिए उसे किसी प्रकार की कोई ट्रेनिंग नहीं दी गई थी। उन्होंने यह भी बताया कि बाकि के कर्मचारियों से भी बिना ट्रेनिंग के मशीनों पर काम करवा रहे। वहीं कंपनी के अकाउंट हेड ने कहा कि कंपनी में सुरक्षा का पूरा ध्यान दिया जाएगा है। मशीन पर किसी भी महिला को चुन्नी के साथ काम करने की अब से इजाजत नहीं है और अंदर बोर्ड पर भी साफ लिखा है कि चुन्नी लेकर मशीन पर काम न किया जाए।









