भारत ने तैयार किया दुनिया का सबसे आधुनिक रिग
इन दिनों देश को आत्मनिर्भर बनाने की मुहीम चल रही है. ऐसे में देश इस संकल्प को पूरा करने के मिशन रथ पर सवार है.

इन दिनों देश को आत्मनिर्भर बनाने की मुहीम चल रही है. देश इस संकल्प को पूरा करने के मिशन रथ पर सवार है. अब देश के अंदर ही ऐसी इंडस्ट्री स्थापित की जा रही है जिन उपकरणों को बाहर से खरीदा जाता था
उनके रखरखाव पर काफी खर्च होता है ऐसे में अब भारत में ही ऐसे उपकरणों के बनने की शुरूआत की जा रही है. एमईआईएल (MEIL) ने जिस रिग का निर्माण किया है वे ONGC के आंध्र प्रदेश में स्थित राजमुमद्री असेट के लिए है.
MEIL का इसपर कहना कि यह 2000-HP रिग है. जो कि 3000-HP पारंपरिक रिग के समान सर्विस दे सकता है. ये रिग ज़मीन में 6 किमी तक ड्रिल करने में सक्षम है.
रिपोर्टस की माने तो MEIL को 47 रिगों का ऑर्डर प्राप्त हुआ है. जिसमे से 20 वर्कओवर रिग है वहीं 27 भूमि ड्रिलंग बताई जा रही है. इससे अब भारत को समुंद्र में भी ड्रिलिंग के लिए विदेशी उपकरणों की मदद की जरूरत नही पड़ेगी.
ये भी पढ़े : तेज रफ्तार एसयूवी ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 1 की मौत 3 घायल










