भारतीय सेना के जवान को TTE ने चलती ट्रेन से दिया धक्का, दायीं टांग कटी
उतार प्रदेश के बरेली रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को कथित रूप से टिकट निरीक्षक ने चलती ट्रेन से सेना के जवान को धक्का दे दिया। जिसकी वजह से जवान

उतार प्रदेश के बरेली रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को कथित रूप से टिकट निरीक्षक ने चलती ट्रेन से सेना के जवान को धक्का दे दिया। जिसकी वजह से जवान की ट्रैन के निचे आने से एक तंग कट गई। यह खबर एक अधिकारी ने दी की, गंभीर रूप से ज़ख्मी सैनिक को वहां के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वारदात के बाद से लापता आरोपी TTE के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह मामला गुरुवार सुबह प्लेटफार्म नंबर 2 का, जब सुपन बोरे नाम TTE से टिकट को लेकर हुई आपसी विवाद के बाद सोनू नाम के सैनिक को डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस से धक्का दिया. सोनू चलती ट्रेन से नीचे गिर गया जिसकी वजह से ट्रेन के निचे आने से उसकी दाहिनी टांग कट गई. उसे मिलिटरी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत काफी नाजुक बताई गयी है.
राजकीय रेलवे पुलिस के थाना अध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि हादसे में आरोपी TTE के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में भारतीय दंड संहिता की धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज किया और उसकी तलाश में पुलिस जांच कर रही है. बताया गया है कि हादसे के बाद कुछ बाकि यात्रियों ने आरोपी TTE के साथ कथित रूप से मारपीट की.
यह भी पढ़ें: शताब्दी एक्सप्रेस में शुरू हुई ये धसू सर्विस, सफर करने वालों की हो गई बल्ले-बल्ले










