Indian Railway ने दी गुड न्यूज, 4 साल बाद दौड़ेगी यह ट्रेन, जानें डिटेल
मुंबई सेंट्रल से फिरोजपुर के बीच जाने वाली फिरोजपुर जनता एक्सप्रेस कम से कम चार साल के बाद फिर से पटरी पर लौटने वाली है। अन्य बाकि

मुंबई सेंट्रल से फिरोजपुर के बीच जाने वाली फिरोजपुर जनता एक्सप्रेस कम से कम चार साल के बाद फिर से पटरी पर लौटने वाली है। अन्य बाकि ट्रैन के जैसे ही कोरोना संकट काल में यह ट्रेन भी बंद रही थी।
हालत सुधरने के बाद भी इसका परिचालन शुरू किया गया, जिससे गैर वातानुकूलित श्रेणी के यात्रियों को परेशानी हो रही थी। अब रेलवे प्रशासन को इस बता का अहसास हुआ और रेलवे बोर्ड के हस्तक्षेप के बाद पश्चिम रेलवे ने इसको परिचालन शुरू कर दिया है।
इस ट्रेन में होते थे सिर्फ गैर वातानुकूलित कोच
ट्रेनों में सामान्य और शयनायन कोच कम होने पर गैर वातानुकूलित श्रेणी के यात्रियों की समस्या काफी बढ़ी है। पिछले काफी दिनों से इन यात्रियों की परेशानी को लेकर इंटरनेट पर काफी वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसका संज्ञान रेलवे मंत्रालय ने गैर वातानुकूलित कोच की संख्या बढ़ाने का फैसला लिया है।
दिल्ली, पंजाब सहित कई राज्यों को लाभ
इस ट्रेन से दिल्ली, हरियाणा व पंजाब के साथ ही महाराष्ट्र , गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश के दैनिक और लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को भी काफी फायदा मिलता था।









