नहीं रहे भारत के पहले वोटर, 106 साल की उम्र में हुआ निधन

हिमाचल प्रदेश के कल्पा में आज आजाद भारत के पहले वोट डालने वाले व्यक्ति श्याम सरन नेगी का निधन हो गया है और उन्होंने लोकसभा चुनाव में 16 बार...

आजाद भारत के पहले वोटर श्याम सरन नेगी का आज 106 वर्ष की उम्र में आज (शनिवार को) हिमाचल प्रदेश में उनके पैतृक घर कल्पा में उनका निधन हो गया है। श्याम सरन नेगी ने 3 दिन पूर्व ही हिमाचल प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए एक पोस्टल

बैलेट के जरिए से मतदान किया था। डीसी आबिद हुसैन सादिक के अनुसार श्याम सरन नेगी का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। और बीते बुधवार को श्याम सरन नेगी ने किन्नौर विधान सभा क्षेत्र में आखरी वोटिंग की थी।

एक बार भी नहीं जाने दिया वोटिंग का मौका

ऑफिशियल रिकॉर्ड के अनुसार, श्याम सरन नेगी ने वर्ष 1951-52 में हुए आजाद भारत के पहले आम चुनाव में वोटिंग की थी और बीते बुधवार को ही श्याम सरन नेगी ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया और हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से करीब 275 किलोमीटर दूर स्थित अपने गांव कल्पा में कहा था, वर्ष 1947 में भारत देश को आजादी मिलने के बाद से मैंने कभी भी वोटिंग का मौका नहीं गंवाया और मुझे इस बार भी मतदान करने में बोहोत खुशी हो रही है।

लोकसभा चुनाव में कुल 16 बार डाला वोट

दिवंगत रिटायर्ड स्कूल टीचर श्याम सरन नेगी वर्ष 1951 में चुनाव ड्यूटी पर थे और उस वक्त देश के अन्य स्थानों से पूर्व पर्वतीय राज्य के बफीर्ले इलाकों में मतदान हुआ था। आदिवासी जिले किन्नौर के रहने वाले भारत के पहले वोटर श्याम सरन नेगी ने अपने घर पर पोस्टल बैलेट की मदद से 34वीं बार हिमाचल प्रदेश की

14वीं विधानसभा चुनाव के लिए अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। श्याम सरन ने पहली बार पोस्टल बैलेट के जरिए वोट डाला था। आपको बता दे की श्याम सरन नेगी का जन्म जुलाई, वर्ष 1917 में हुआ था। उन्होंने अपनी जिंदगी में लोकसभा चुनाव में कुल 16 बार मतदान किया।

Accherishtey

ये भी पढ़े: इन 5 राज्यों के लोग प्रदूषण से रहें सावधान, हानिकारक हो सकता है स्मॉग

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!