Jammu-Kashmir: पाकिस्तानी आतंकी को किया गिरफ्तार, उरी जैसे हमला करने की थी साजिश

भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ा है और एक को मार गिराया है। सेना के सूत्रों ने बताया है कि पकड़ा गया आतंकवादी लश्कर से जुड़ा 18 वर्षीय बाबर पात्रा है।

भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ा है और एक को मार गिराया है। सेना के सूत्रों ने बताया है कि पकड़ा गया आतंकवादी लश्कर से जुड़ा 18 वर्षीय बाबर पात्रा है।

सूत्रों ने अनुसार पकड़ा गया पाकिस्तानी आतंकवादी हाल ही में 18 सितंबर से चल रही घुसपैठ की कोशिश का हिस्सा था। उसने 18 सितंबर को भारत में घुसपैठ की थी। लश्कर का आतंकी पाकिस्तान के पंजाब के ओकारा का रहने वाला है।

एक अन्य पाकिस्तानी गाइड, कारी अनाज़ (33) ने 26 सितंबर को सेना की तलाशी टीम पर गोली चलाई जिसके बाद सेना की जवाबी करवाई में उसे मार गिराया गया था। और पकड़े गए आतंकी के पास से सुरक्षाबलों ने एक एके-47 राइफल, दो ग्रेनेड और एक संचार सेट बरामद किया था। 

आपको बता दे कि सेना पिछले दो दिनों में तीन अलग-अलग स्थानों पर घुसपैठियों के मनसुबो को नाकाम करने में सफल रही है. माना जा रहा है कि मुठभेड़ में अब तक एक पाकिस्तानी घुसपैठिया मारा गया है जबकि सेना अन्य की तलाश कर रही है।

अधिकारियों का कहना है की उरी में नियंत्रण रेखा के पार से घुसपैठियों के साथ गोलीबारी में चार सैनिक घायल हो गए है। और उन्होंने बताया कि भारतीय सेना के जवानों ने घुसपैठियों को चुनौती दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि पिछले दो दिनों में दोनों पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में चार सैनिक घायल हो गए। पिछले हफ्ते, सेना ने जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया था, जिसमें तीन आतंकवादी मारे गए और भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किये गए थे।

Insta loan services

ये भी पढ़े: अमेरिकी सिख नौसैनिक को ड्यूटी के दौरान मिली पगड़ी पहनने की इजाज़त

Tez Tarrar News

Jagjeet Singh

जगजीत सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने टेक्निकल, विश्व और एजुकेशन से सम्बंधित लेखो को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!