सोने-चांदी से बना जूनागढ़ किला, जहां आज भी छिपा है खजाना, अंदर घुसने में छूटते थे दुश्मनों के पसीने
Junagarh Fort: देश का इतिहास जितना बड़ा और पुराना है, उसके किस्से और भी रहस्य उतने अचंभे वाले हैं. राजस्थान जिसे किलो का

Junagarh Fort: देश का इतिहास जितना बड़ा और पुराना है, उसके किस्से और भी रहस्य उतने अचंभे वाले हैं. राजस्थान जिसे किलो का राज्य बोला गया है, वहां के सभी महलों और फोर्ट की अपनी कहानियां है. जिनमें से एक है बीकानेर का जूनागढ़ किला. इस किले में एक साथ 9 महल है और जहाँ यह कहा गया है कि आज भी उसमें सोने-चांदी का खजाना है. महल की ताकत इतनी की कई दुश्मनों ने इसपर हमला तो किया, पर वह सफल नहीं हो पाए. इस किले में छिपे हुए खजाने को हासिल करने के लिए काफी बार प्रयास किया हुआ, पर कोई उसे प्राप्त नहीं कर हुआ .
इस किले की नींव अकबर के शासन काल में विक्रम संवत् 1645 में महाराजा रायसिंह ने शुरू हुई थी. पूरे किले के चारों को गहरी खाई है. किले को बनाने के लिए लाल पत्थर का इस्तेमाल किया है. महाराजा ने दिल्ली को सुरक्षित बनाने के लिए इस किले को अच्छे से तैयार किया था. इसको बनाने में ऐसी तकनीक प्रयोग की गई है कि यह गर्मी में काफी ठंडा रहता है.
किले के अंदर भी खुफिया गेट तथा काफी गुफाएं बनी है. जिस कारन से दुश्मन चाहकर भी कभी इस महल पर हमला नही हुआ. किले की ताकत का लोहा मानते हुए बीकानेर में जितने भी शासक है, उन्होंने अपने महल इसी किले में बनवाए है, इसलिए जूनागढ़ को महलों का पुंज भी कहा जाता है.
जूनागढ़ में अनूप महल, सरदार महल, जोरावर महल, कर्ण महल, रायसिंह महल, गंगा निवास, रतन निवास, सुजान निवास और कोठी डूंगर निवास बने हुए हैं. शुरुआत में जूनागढ़ किले को चिंतामणि किला या बीकानेर का किला कहा जाता है. बाद में इसे बदलकर जूनागढ़ कर दिया गया. जूनागढ़ शब्द का मतलब पुराना होता है. जूनागढ़ से पहले इस किले को चिंतामणि किला या बीकानेर का किला कहते थे.
जूनागढ़ किले के खजाना का रहस्य आज तक छिपा हुआ है. कुछ साल पहले इस किले की खाई से सोने के बिस्किट मिले थे. वहां के लोकल लोगों की माने तो महाराजा ने इस किले के अलग-अलग हिस्सों में खजाना छुपा कर रखा था, जो आज भी उस किले के अंदर दबा हुआ है. इस किले में छिपे खजाने का रहस्य कोई नहीं जान सकता है.
इस किले के अंदर एक प्लेन भी है, जिसे ब्रिटिश सेना ने प्रथम विश्वयुद्ध में इस्तेमाल किया था. आज भी वो प्लेन इस किले में खड़ा है. अंग्रेजों ने महाराजा गंगा सिंह को विमान तोहफे में दिया था. अंग्रेजों ने महाराजा गंगा सिंह को प्लेन तोहफे में दिया था, कई दशक से ये प्लेन यही है.
जूनागढ़ का किला देखने के लिए आपको 50 रुपये की टिकट लेनी होगी. स्टूडेंट को 20 रुपये का डिस्काउंट मिल जाएगा. वहीं, विदेशी लोगों के लिए इस किले की टिकट 300 रुपये की है. इस किले को लोगों के लिए सुबह के 10 बजे से शाम के 4 बजे तक खोला जाता है.
)
)
)









