Karnataka Hijab Controversy: कर्नाटक में बुर्का पहनी लड़की को घेरकर लगाए जय श्री राम के नारे

Karnataka Hijab Controversy: कर्नाटक में छात्राओं के हिजाब पहनने को लेकर छिड़ा विवाद बढ़ता जा रहा है। भगवा शॉल लिए कुछ लोग अकेली लड़की को घेरकर 'जय श्री राम' के नारे लगाते दिख रहे

Karnataka Hijab Controversy: कर्नाटक में छात्राओं के हिजाब पहनने को लेकर छिड़ा विवाद बढ़ता जा रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें स्कूल-कॉलेजों में हिजाब पहनने का विरोध कर रहे भगवा शॉल लिए कुछ लोग एक अकेली लड़की को घेरकर ‘जय श्री राम’ के नारे लगाते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया है और इस पर पाकिस्तान की तरफ से भी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है।

इस घटना के वीडियो को रीट्वीट करते हुए पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार हामिद मीर ने लिखा, मार्टिन लुथर किंग ने एक बार कहा था- नफरत को नफरत से खत्म नहीं किया जा सकता, नफरत को केवल प्यार से खत्म किया जा सकता है।

राशिद खलील नाम के एक यूजर ने लिखा, ‘जानवर हैं ये.’ शाहिद अकरम नाम के यूजर लिखते हैं, ‘ये भारत के तालिबान हैं।

फहाद नाजिर नाम के एक ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘शर्म करो भारत.’

सईद नैय्यर उद्दीन नाम के एक यूजर ने लिखा, ‘कट्टर लोगों के सामने खड़ी इस बहादुर और निडर अकेली लड़की को मेरा सलाम. ऐसा हो सकता है कि ये लड़की ही मुस्लिम विरोधी भाजपा और आरएसएस के खिलाफ लोगों को एकजुट करे।

Insta loan services

यह भी पढ़ें: Aadhaar Card में लगी फोटो आपको भी नहीं पसंद तो इस तरह करे चेंज

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!