भगवंत मान के इस कदम से खुश हुए केजरीवाल, बोले ‘चाहे गर्दन कट जाए पर देश से गद्दारी नहीं करेंगे ‘

पंजाब के CM भगवंत मान ने अपने एक मंत्री को बाहर का रास्ता दिखा दिया जिसकी वजह यह सामने आयी है कि उन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा था

पंजाब के CM भगवंत मान ने अपने एक मंत्री को बाहर का रास्ता दिखा दिया। इसकी वजह यह सामने आयी है कि उन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा था जिसके चलते ठोस सबूतों के बाद उनको मंत्री मंडल से निकाल दिया गया। इसी कदम कि तारीफ़ करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान की सरहाना करी और कहा की ‘ चाहे गर्दन कट जाए पर देश से गद्दारी नहीं करेंगे ‘।

बता दें कि पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री विजय सिंघला पर भ्रष्टाचार के आरोप गए थे जिसमे बताया गया था कि उनके द्वारा अधिकारियों से ठेके पर एक फीसदी कमीशन की मांग कि गयी थी। इसी के चलते ठोस सबूत मिलने के बाद पंजाब के सीएम भगवंत मान ने उन्हें मंगलवार को मंत्रिमंडल से ही बाहर कर दिया।

इसी पर गर्व करते हुए अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान कि सरहाना करी और बोले कि ‘ इस भ्रष्टाचार का पता नहीं था, न ही विपक्ष को पता था और न ही मीडिया को, भगवंत मान चाहते तो मंत्री से सेटिंग करके अपने लिए हिस्सा मांग सकते थे। अब तक तो ऐसा ही होता था। मान चाहते तो मामले को दबा सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। उन्होंने खुद अपने मंत्री के खिलाफ एक्शन लिया और साथ ही भगवंत पूरे पंजाब और पूरे देश को आपके ऊपर गर्व है। ‘

Tez Tarrar App
ये भी पढ़े: अब कोई भी गाड़ी ट्रैफिक पुलिस द्वारा नहीं रोकी जाएगी, जारी हुए नए आदेश

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!