Kisan Andolan News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वापस लिए तीनों कृषि कानून, किसान आंदोलन के आगे झुकी मोदी सरकार

Kisan Andolan News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Pm Narendra Modi) ने शुक्रवार यानी 19 नवंबर के दिन राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान मोदी सरकार ने कृषि कानूनों को वापस लेने का एलान किया।

Kisan Andolan News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Pm Narendra Modi) ने शुक्रवार यानी 19 नवंबर के दिन राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान मोदी सरकार ने कृषि कानूनों को वापस लेने का एलान किया।

आपको बता दें कि पिछले साल मोदी सरकार ने कृषि क्षेत्र में सुधार लाने के लिए तीन कानूनों को लागू किया था। लेकिन किसान इसका लगातार विरोध कर रहे थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कृषि में सुधार के लिए तीन कानून लाए गए थे, ताकी छोटे किसानों को और ताकत मिले। सालों से किसान और विशेषज्ञ इन कानूनों की मांग कर रहे थे, लेकिन जब ये कानून को लागू किया गया तो संसद में चर्चा हुई। देश के किसानों, संगठनों ने इसका स्वागत किया, समर्थन किया। मैं सभी का बहुत बहुत आभारी हूं।

PM Modi ने यह भी कहा कि साथियों हमारी सरकार किसानों के कल्याण के लिए जगत के हित में और पूर्ण समर्थन भाव से, नेक नियत से ये कानून लेकर आई थी।

उन्होंने कहा भले ही किसान इसका विरोध कर रहे थे पर हमने इस बारे में किसानों से बात भी करी और ये मामला सुप्रीम कोर्ट तक भी गया। इसलिए हमने अब कृषि कानून वापिस लेने का फैसला लिया है।

जानकारी के मुताबिक इस महीने के अंत में शुरू होने जा रहे संसद सत्र में, इन तीनों कृषि कानूनों को वापस करने की संवैधानिक प्रक्रिया को पूरा कर दिया जाएगा।

नरेंद्र मोदी ने किसनों से अपील करते हुए कहा कि आप गुरपुरब के इस खास मोके पर सभी अपने-अपने घर वापिस लौट जाए और एक नई शुरुआत करे।

Tax Partner

ये भी पढ़ेे: दिल्ली में फुल, हाफ़ और पेग की क़ीमत की लिस्ट जारी, ब्रांड के अनुसार देखें रेट

Tez Tarrar News

Jagjeet Singh

जगजीत सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने टेक्निकल, विश्व और एजुकेशन से सम्बंधित लेखो को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!