किसानों की सहायता और उनको जागरूक करने के लिए शुरु होगी Kisan Drone Yatra
देश में बहुत सी नई तकनीक के चलते अब किसानों को ड्रोन जैसी आधुनिक सुविधाओं का उपयोग बढ़ाने और जागरूक करने के मकसद से ड्रोन यात्रा शुरू करने जा रही है

देश में बहुत सी नई तकनीक के चलते अब एक और टेक्नोलॉजी सामने आ रही है जहां खेती की लागत कम करने तथा किसानों को ड्रोन जैसी आधुनिक सुविधाओं का उपयोग बढ़ाने और जागरूक करने के मकसद से एक प्रमुख ड्रोन निर्माता कंपनी द्वारा पंजाब से ड्रोन यात्रा शुरू करने जा रही है। जानिए पूरी खबर
बता दें कि इस मकसद कि शुरुआत और ये यात्रा दिसंबर से जनवरी माह तक देश के विभिन्न हिस्सों में आयोजित होने वाली है। साथ ही यह यात्रा देश की लीडिंग ड्रोन निर्माता कंपनी आयोटेकवर्ल्ड एविगेशन प्रा. लि. द्वारा शुरू किया जा रही है जिससे पहले कंपनी ने अन्य सहायक नामी-गिरामी कृषि रसायन कंपनियों (Agro Chemical Companies) एवं सरकारी संस्थाओं के साथ मिलकर इसे देशभर में 25,000 Km की यात्रा निकाली थी और ऐसे ही अब फिरसे जल्द ही इस यात्रा को शुरू करने जा रही है। जिसका कारण सिर्फ खेती के कामकाज में ड्रोन के उपयोग और उसके फायदे से अवगत कराने की मुहिम के रूप में कि जाएगी और इस यात्रा के जनवरी के अंत तक चलने की संभावना जताई जा रही है।
रिपोर्ट्स कि माने तो संस्थापकों का ये मानना है कि इस यात्रा के जरिये किसानों को खेती के कामकाज में ड्रोन के जरिये खाद, कीटनाशक के समुचित छिड़काव और बीजों के छिड़काव जैसे आसान तरीकों और इससे लागत में कमी लाने जैसे फायदों के प्रति जागरूक करना है और ड्रोन से खेती-किसानी को ज्यादा बढ़ावा देने के लिए कृषि एवं नागर विमानन मंत्रालय इस दिशा में म्यूच्यूअल सहयोग कर रहे हैं।
कंपनी 14 राज्यों में सेवाओं का करेगी परिचालन
हालाँकि, अभी ये बिज़नेस फिलहाल देश के 14 राज्यों में अपने सेवाओं का परिचालन कर रही है और उसका लक्ष्य पूरे देश में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने भी है। बता दें कि इन 14 राज्यों में महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में शामिल हैं।साथ ही ड्रोन कि बात करे तो खेती के काम में उपयोग होने वाले छोटे ड्रोन का वजन 25 किलो से अधिक नहीं होना चाहिए।
इसी के चलते ड्रोन का वजन 14.5 किलो रखा गया है जहां ड्रोन के नीचे लगे बक्से में 10 लीटर तक कीटनाशक या दवाओं का लदान संभव है और इससे बीजों का छिड़काव भी हो सकता है। वही इस सुविधा से ड्रोन की मदद से एक एकड़ खेत में कीटनाशक या दवाओं का छिड़काव सात मिनट के अंदर पूरा किया जा सकता है।
ये भी पढ़े: दिल्ली से गुरूग्राम के लिए बन रहा है ये नया हाईवे, हादसों से भी मिलेगा निजात










