जानें कितना सस्ता हुआ Petrol, Diesel? और कितनी आई कच्चे तेल में गिरावट
अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला लेकिन लम्बे समय से पेट्रोल और डिजल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है

अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला लेकिन लम्बे समय से पेट्रोल और डिजल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है आपको बता दें कि देश भर में 22 मई को केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले उत्पाद शुल्क (Excise Duty) को कम किया था जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल के दाम 96.72 रुपए लीटर और डीजल दाम 89.62 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर है।
जानकारी के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट आयल में 100 डॉलर प्रति बैरल से निचे है इसके अलावा क्रूड आयल 95 डॉलर प्रति बैरल से निचे ट्रेंड कर रहा है वही, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला और अगर आप अपने राज्ये में पेट्रोल और डीजल की कीमत घर बैठे जानना चाहते है तो आप SMS के जरिये इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 इस नंबर पर भेजना होगा।
देश की राजधानी दिल्ली में आज यानि सोमवार को पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपए है और डीजल की कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर है वही, अगर हम मुंबई की बात करे तो यहाँ पेट्रोल 106.31 रुपए प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर है।
इसके अलावा नॉएडा में सोमवार को पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर है और गुरुग्राम में पेट्रोल 97.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर है। इसके अलावा चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, यूपी की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल का भाव 96.57 रुपये और डीजल की कीमत 89.76 रुपये प्रति लीटर है।
ये भी पढ़े: ट्रैन से भी सस्ती मिल रही है इस एयरलाइन की टिकट, आराम से करें हवाई जहाज की सैर










