जानें अब कैसे पूरे भारत में ज़मीन रजिस्टरी कराना हुआ आसान

सरकार द्वारा ज़मीन के दस्तावेज में छेड़छाड़ या किसी भी तरीके के घपले-घोटाले को रोकने के लिए इंतज़ाम किए जा रहे हैं।

सरकार द्वारा ज़मीन के दस्तावेज में छेड़छाड़ या किसी भी तरीके के घपले-घोटाले को रोकने के लिए इंतज़ाम किए जा रहे हैं। आपको बता दें कि भूमि दस्तावेज को डिजिटल करने के साथ-साथ उन्हें ऑनलाइन भी कर दिया गया है।

खबर के मुताबिक, आधार नंबर की तर्ज पर सभी जमींदारों को उनकी जमीन का यूनिक आईडी नंबर दिया जाएगा। इतना ही नहीं बल्कि वह सभी बैंकों और अन्य सरकारी संस्थाओं के लिए भी ऑनलाइन उपलब्ध होगा।

इसकी वजह से ज़मीन के एक ही टुकड़े का कई लोगों के नाम बैनामा कर देने, या उसी ज़मीन पर कई बैंकों से लोन लेना आसान नहीं होगा।

जानकारी के मुताबिक पिछले सप्ताह केंद्रीय भूसंसाधन मंत्रलय के राष्ट्रीय सम्मेलन में सभी राज्यों के राजस्व मंत्रियों की मौजूदगी में भूमि दस्तावेज को पूर्णत: पारदर्शी व त्रुटिहीन बनाने पर विचार-विमर्श किया गया था। जिसमें ज़मीन के यूनिक नंबर की व्यवस्था का काफी समर्थन किया गया था।

बहरहाल इसी वर्ष के आखिर तक, सभी राज्यों में इस व्यवस्था को लागू कर दिया जाएगा।

Tax Partner

ये भी पढ़े: दिल्ली से बाहर जाने वाले दें ध्यान , लागू हो गया है ODD- EVEN

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!