पैतृक संपत्ति पर दावा करने से पहले जान ले ये बातें

संपत्ति संबंधित नियमों और कानून को लेकर लोगों को अक्सर कम जानकारी होती है। जिसके कारण वो इसी से जुड़े सवालों में उलझे रहते हैं।

संपत्ति संबंधित नियमों और कानून को लेकर लोगों को अक्सर कम जानकारी होती है। जिसके कारण वो इसी से जुड़े सवालों में उलझे रहते हैं।

अब इस कम जानकारी के कारण की अक्सर संपत्ति को लेकर विवाद होते है। इसलिए ये जरूरी है कि लोगों को संपत्ति संबंधी नियमों को कानूनो के बारे में समझ हो। दरअसल, ऐसा ही एक मुद्दा पुश्तैनी संपत्ति है। क्या आप जानते है कि पुश्तैनी संपत्ति पर चार पीढ़ियां दावा कर सकती है।

लेकिन इस दावे के लिए एक तय किया गया समय मिलता है। वो समय बीत जान के बाद पैतृक संपत्ति पर दावे का अधिकार खत्म हो जाता है। ऐसें में सवाल ये उठता है कि आखिरकार पैतृक संपत्ति पर दावा करने का कितने समय का वक्त मिलता है।

हमारे कानून के अनुसार, ये दावा केवल 12 सालों के लिए किया जा सकता है। अगर किसी को ये लगता है कि किसी पैतृक संपत्ति पर उसका हक है और उसपर गलत तरीके से कब्जा किया गया है। तो वो 12 साल के अंदर कोर्ट में न्याय मांग सकता है।

तो वहीं वो ऐसा नहीं कर पाता तो उसका अधिकार संपत्ति से खत्म हो जाएगा। लेकिन अगर उस शख्स के पास कोई ठीक कारण हुआ तब ही कोर्ट उसकी सुनवाई करेगी वरना संपत्ति हाथ से निकल जाएगी। 

कई लोगों के मन में सवाल आता है कि क्या उनके माता पिता पैतृक संपत्ति से उनका अधिकार छीन सकते है? तो आपकों बता दे कि वो ऐसा नहीं कर सकते।

माता- पिता केवल अपनी कमाई गई संपत्ति से बेदखल कर सकते है। हालांकि, इसी बीच कई मामले ऐसे भी देखे गए है जहां कोर्ट ने मां- बाप को पैतृक संपत्ति से अलग करने की अनुमति दी है।  

Accherishtey

ये भी पढ़े: व्रत रखने के ये 10 फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप

Tez Tarrar News

Aanchal Mittal

आँचल तेज़ तर्रार न्यूज़ में रिपोर्टर व कंटेंट राइटर है। इन्होने दिल्ली के सोशल व प्रमुख घटनाओ पर जाकर रिपोर्टिंग की है व अपनी कवरेज में शामिल किया है। आम… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!