जानें, विश्व पर्यावरण दिवस कहाँ होगी आयोजित और क्या होगी 2023 की थीम

विश्व के विभिन्न हिस्सों में पर्यावरण संरक्षण और पर्यावरण प्रबंधन की चर्चा आम होने लगी। इसका मुख्य उद्देश्य मनुष्यों की ऐसी गतविधियों को नियंत्रित करना था, जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुँचता हो।

प्रकृति और मनुष्य एक दूसरे पर निर्भर हैं। लेकिन मनुष्यों के स्वार्थ की वजह से पर्यावरण के भौतिक, जैविक और रासायनिक कारकों में भरी असंतुलन पैदा होते जा रहा हैं। यह परिदृश्य मनुष्यों को पर्यावरणीय समस्याओं पर सोचने के लिए मजबूर कर दिया। फलतः विश्व के विभिन्न हिस्सों में पर्यावरण संरक्षण और पर्यावरण प्रबंधन की चर्चा आम होने लगी। इसका मुख्य उद्देश्य मनुष्यों की ऐसी गतविधियों को नियंत्रित करना था, जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुँचता हो।

पर्यावरणीय समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए, UNGA (United Nations General Assembly ) द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की घोषणा 1972 में की गयी। जिसके बाद पहला विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 1973 को स्टॉकहोम में आयोजित किया गया था। इसलिए हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस विश्व के विभिन्न देशों में आयोजित होने लगा।

तब से हर साल UN द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के लिए एक थीम चयन किया जाता है और उसी थीम को आधार मानकर सम्मलेन आयोजित किया जाता है। पिछले कई वर्षों से प्लास्टिक से होने वाले प्रदूषण में इजाफा देखा गया है। छोटे स्तर पर प्लास्टिक के प्रयोग को कम करने के लिए कई अभियान चलाये गए। किन्तु संतोषजनक परिणाम नहीं मिला। इसलिए इस ज्वलंत समस्या को विश्व पर्यावरण दिवस का विषय बनाया गया है।

इस वर्ष UN ने “Solutions to Plastic Pollution” थीम की घोषणा किया है।

विश्व पर्यावरण दिवस 2023 Netherlands के पार्टनरशिप में पश्चिम अफ्रीका के कोत दिव्वार (Côte d’Ivoire ) में आयोजित किया जायेगा। साथ ही UN ने जागरूकता के लिए पुरे विश्व में #BeatPlasticPollution कैंपेन चलाने की घोषणा की हैं।

ये भी पढ़े: सबसे सस्ता फोल्डेबल फ़ोन देगा मोटोरोला, जल्द होगा भारत में लांच

Exit mobile version