आज चंद्रयान-3 की लांचिंग, रक्षा मंत्री ने ISRO के टीम को दी शुभकामनाएं

क्रॉयोजनिक इंजन स्टार्ट होने के बाद इसकी गति 36,968 किमी प्रति घंटे और मात्र 16 मिनट में यह पृथ्वी कक्षा में स्थापित होकर चाँद की कक्षा में प्रवेश करेगा।

चंद्रयान-3 आज दोपहर ढाई बजे लांच किया जायेगा। इस ऐतिहासिक दिन का साक्षी बनने 200 स्कूली विद्यार्थी भी आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र पर पहुँच चुके हैं। इस मौके पर सभी विद्यार्थी सहित देशवासी बेहद उत्साहित हैं।

इसरो का मकसद चंद्रयान-3 को चाँद पर सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग कराना है। इसरो ने सभी तैयारियां कर ली है और लांचिंग के लिए काउंटडाउन शुरू कर दिया हैं। इसरो ने जानकारी दी है कि क्रॉयोजनिक इंजन स्टार्ट होने के बाद इसकी गति 36,968 किमी प्रति घंटे और मात्र 16 मिनट में यह पृथ्वी कक्षा में स्थापित होकर चाँद की कक्षा में प्रवेश करेगा।

हालाँकि इसकी शुरआती गति 1627 किमी प्रति घंटा होगी, जो 108 सेकंड बाद 45 किमी की ऊंचाई पर 6437 किमी प्रति घंटा होगी। तो वहीं 62 किमी की ऊंचाई पर पहुँचने के बाद इसकी गति सात हजार किमी प्रति घंटा हो जाएगी।

इस सुनहरे मौके पर विभिन्न जगत के दिग्गज लोगों ने इसरो को शुभकामनाएं दी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसे भारत के इतिहास का विशेष महत्व का दिन बताते हुए, वैज्ञानिकों को उनकी मेहनत और लगन के लिए शुभकामनाएं दी।

इस शुभावसर पर कल शाम ‘प्रिज्म: द एनसेस्ट्रल एबोड ऑफ रेनबो’ किताब का विमोचन भी किया गया। इसमें विज्ञान विषय से संबंधित लेखों का संग्रह हैं। इसके लेखक फिल्म निर्माता-लेखक विनोद मनकारा हैं, वे ऐतिहासिक मार्स ऑर्बिटर मिशन ‘मंगलयान’ पर ‘यानम’ जैसी फिल्म बना चुके हैं। इस किताब की प्रस्तावना इसरो चीफ बने राकेट साइंटिस्ट एस सोमनाथ ने लिखी है।

Accherishteyये भी पढ़े: यमुना का जलस्तर घटा, लेकिन दिल्ली की मुश्किलें बढ़ी, लाल किले में पर्यटकों पर रोक

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!