राजस्थान में हुआ बड़ा ट्रेन हादसा, 3 दर्जन से अधिक डिब्बे उतरे, मचा हड़कंप

राजस्थान के श्रीमाधोपुर के न्यू रेलवे स्टेशन के पास एक बड़ा हादसा हो गया है। बता दें, रेलवे ट्रैक पर एक नंदी को बचाने की वजह से यह ट्रेन हादसा हुआ

राजस्थान के श्रीमाधोपुर के न्यू रेलवे स्टेशन के पास एक बड़ा हादसा हो गया है। बता दें, रेलवे ट्रैक पर एक नंदी को बचाने की वजह से यह ट्रेन हादसा हुआ है। हादसे में मालगाड़ी के 3 दर्जन से ज्यादा डब्बे रेलवे ट्रैक से उतर गए और डिब्बे एक दूसरे के ऊपर चढ़ गए। घटना के बाद रेलवे ट्रैक को रोक दिया गया है। सुचना के अनुसार, मालगाड़ी फुलेरा से रेवाड़ी की तरफ से जा रही थी। घटना की सुचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी जीआरपी तथा कार्मिक मौके पर पहुंचे हैं। एक एक कर टूटे डिब्बों को हटाने का काम शुरू किया गया है।

सीकर जिले के श्रीमाधोपुर में बुधवार सुबह बड़ा रेल हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार फुलेरा से रेवाड़ी की ओर जा रही एक मालगाड़ी की सभी 36 बोगियां पटरी से उतर गईं। फिलहाल हादसे की वजह का पता नहीं चल सका है, पर रेलवे की तकनीकी टीम जांच में जुटी हुई है। फिलहाल घटना में कोई जनहानि की जानकारी नहीं है, लेकिन रेल यातायात पर असर पड़ा। कई ट्रेनों के रूट में बदलाव या देरी की संभावना जताई जा रही है।

 

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!