PM Narendra Modi के जन्म दिवस पर कई बड़े स्टार्स और नेताओं ने दी शुभकामनाएं

17 सितंबर यानी आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71वां जन्मदिन पूरे देश भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है

17 सितंबर यानी आज देश के प्रधानमंत्री (Prime Minister) नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का 71वां जन्मदिन पूरे देश भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है।

बड़े-बड़े स्टार्स और नेता ट्वीट कर नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। दरअसल, प्रधानमंत्री के 71वें जन्मदिन पर उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी के भारत माता मंदिर में बीजेपी की ओर से 71,000 दीप जलाएं जाएंगे। बता दें कि पार्टी ने 17 सितंबर से अगले 21 दिनों तक ज़िले के सारे विधानसभा क्षेत्रों में 71 कार्यक्रमों का आयोजन करने का लक्ष्य रखा है।

भारतीय जनता पार्टी की ओर से 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक अलग-अलग जगहों पर सेवा समपर्ण अभियान चलाया जाएगा।

Narendra modi image

बात करें काशी की तो शुक्रवार को पीएम मोदी के जन्म दिवस पर ‘आपको हमारी उमर लग जाय’ संकल्प के तहत हर एक घर में दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। इतना ही नहीं बल्कि सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए खास तौर पर 71-71 किलो लड्डू भेजे जाएंगे जिन्हें आम जनता के बीच बांटा जाएगा।

Narendra modi image

Tax Partner

ये भी पढ़े:- 17 September हिन्दू पंचांग: जानें षडशीति संक्रान्ती पर ध्यान और सेवा का महत्व

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!