जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भीषण आग, 15 मकान जलकर हुए खाक
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में से एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां गांधारी पद्देर में भीषण आग लगने से 20 घर जल कर रख हो गए,

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में से एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां गांधारी पद्देर में भीषण आग लगने से 20 घर जल कर रख हो गए, इसमें अभी तक किसी के कोई हताहत होने की खबर नहीं मिली।
जानकारी के मुताबिक, चुग गांधारी गांव में 15 से 20 घरों में आधी रात को आग लगी और अभी भी कुछ घर ऐसे है जो जल रहे हैं, लेकिन किसी को नुकसान पहुँचने की कोई खबर नहीं है। वहीं दमलकल की कोई भी गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची।
शुक्रवार सुबह घटना के बारे में जम्मू-कश्मीर के अधिकारियों की ओर से सुचना दी गई। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि आग लगने का कारण क्या था।
यह भी पढ़ें: कार बेचने की कर रहे हैं तैयारी, जानें इन पांच तरीकों से मिलेगी शानदार कीमत










