Mathura Accident: होटल की दीवार गिरी, 3 मजदूर की हुई मौत

मथुरा में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। मसानी लिंक रोड स्थित विंगस्टन होटल में अचानक एक दीवार भरभराकर गिर गई। हादसे के वक्त दीवार के पास काम...

Mathura Accident: मथुरा में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। मसानी लिंक रोड स्थित विंगस्टन होटल में अचानक एक दीवार भरभराकर गिर गई। हादसे के वक्त दीवार के पास काम कर रहे तीन मजदूर इसकी चपेट में आकर मलबे में दब गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव अभियान शुरू किया।

रेस्क्यू टीम ने मलबा हटाकर एक मजदूर का शव बाहर निकाल लिया है। मृतक की पहचान दिनेश पुत्र गिर्राज, निवासी खामिनी गांव, गोवर्धन रोड के रूप में हुई है। वहीं, मलबे में दबे दो अन्य मजदूरों की तलाश अभी जारी है।

हादसे के दौरान ठेकेदार अली वसीम के भी मौके पर मौजूद होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि दीवार गिरने के बाद वह मौके से चला गया। मृतक मजदूर के परिवार को घटना की जानकारी भी ठेकेदार की ओर से दिए जाने की बात कही गई है।

घटना के बाद होटल के आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस और बचाव दल जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर दोनों लापता मजदूरों की तलाश कर रहे हैं। पुलिस ठेकेदार की तलाश के साथ ही हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!