Menstrual Pain Death: पीरियड्स के दर्द से गई 19 साल की लड़की की जान
Menstrual Pain Death: पीरियड्स का दर्द क्या होता है ये शायद ही कोई समझ सके. जिस दर्द को नॉर्मल कहा जाता है वो किसी की जान भी ले सकता है

Menstrual Pain Death: पीरियड्स का दर्द क्या होता है ये बात लड़कियों के अलावा शायद ही कोई समझ सकता है. जिस पीरियड्स के दर्द को लोग मामूली या नॉर्मल कहकर अनसुना कर देते है वो किसी की जान भी ले सकता है. सुनकर आपकों यकीन नही हो रहा होगा लेकिन ये बिल्कुल सच है, आपकों बता दें कि पीरियड्स पेन एक 19 साल की लड़की जिंदगी पर भारी पड़ गया. चलिए आपको बताते हैं कि आखिर पूरी मामला क्या है.
पीरियड्स पेन से काफी दिनों से परेशान थी
जानकारी के अनुसार कर्नाटक के तुमकुरु से दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां पर 19 साल की लड़की के साथ जो हुआ उसे सुनने के बाद आप भी भावुक हो जाएंगे. आपको सुनकर हैरानी होगी लेकिन क्या आप जानते है कि 19 साल की एक लड़की की जान पीरियड्स पेन के चलते चली गई. जी हां, माहवारी के असहनीय दर्द के आगे वो लड़की अपनी जिंदगी हार गई और ये पेट का दर्द जिसे लोग आम दर्द कहते हैं उसे मौत के मुंह में ले गया. ये सिर्फ एक हादसा नहीं बल्कि उस सच्चाई का आईना है भी है जिस सच्चाई के बारे में बोलने और सुनने से भी समाज को एतराज है. जिस विषय पर खुलकर बात तक करने में लोगों को शर्म आती है. ऐसे में ये लड़की अपनी तकलीफ किसी को बता भी नहीं पाई. वो ऐसे दर्द से तड़पती रही जिसके बारे में वो खुलकर किसी से बात तक नही कर सकी.
परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़
इस दुखद हादसे के बाद तुमकुरु जिले के ब्याठा गांव (उरडीगेरे होबली) में सन्नाटा पसरा हुआ है और परिवार गहरे सदमे में हैं. 19 साल की ये लड़की दो महीने के लिए नौकरी ढूंढने के लिए अपने मामा के घर गई थी. नौकरी न मिलने की वजह से वह मामा के घर ही रह रही थी. किसी भी शख्स को इस बात की भनक नहीं थी कि लड़की किस परेशानी से जूझ रही है.
परिजनों ने बताई पूरी कहानी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ये लड़की काफी समय से सीरियस पेट दर्द और पीरियड्स के दर्द से जूझ रही थी. ये दर्द इतना ज्यादा भयानक होता था कि वो रोजमर्रा की लाइफ की एक्टिविटी भी नहीं कर पाती थी. जिस दिन लड़की की मृत्यू हुई उस दिन घर पर कोई भी मौजूद नहीं था. फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस ने इसे अप्राकृतिक डेथ (unnatural death case) का मामला दर्ज किया है. इस सूचना ने एक बार फिर ये बहस छेड़ दी है कि क्या हम लोग एक समाज के तौर पर हार रहे हैं क्या हम आज भी महिलाओं की हेल्थ प्रॉब्लम को सीरियस लेते हैं. बहरहाल, पुलिस हर एंगल से इस मामले की जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें: 5 रुपये के Snack ने छीनी 8 साल के मासूम की आंखों की रोशनी









