सरकारी अस्पताल में महिला के साथ बदसलूकी, नर्स ने बाल पकड़ कर पटका

वायरल वीडियो में आप देख सकते है कि एक नर्स महिला का बाल पकड़ कर उसे खाली बेड तक घसीटते हुए लाती है और फिर इसके बाद मरीज को बेड पर पटक देती है

उत्तर प्रदेश के ज़िला हॉस्पिटल से महिला मरीज़ के साथ बदसलूकी का मामला समाने आया है। इस पुरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो सीतापुर ज़िला हॉस्पिटल का है। अस्पताल प्रशासन ने इस पूरी घटना में स्टाफ का बचाव किया है।

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक नर्स महिला मरीज के बाल पकड़ कर उसे खाली बेड तक घसीटते हुए लाती है। और फिर इसके बाद नर्स फिर बाल पकड़े हुए महिला को खाली बेड पर पटक देती है। और इस दौरान उसकी मदद एक पुरुष स्वास्थ्य कर्मी भी करता है, जो बेड की ओर वीडियो में नजर आ रहा है। वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए जिला हॉस्पिटल के सीएमएस डॉ आरके सिंह ने अस्पताल स्टाफ का बचाव किया और यह भी दावा किया कि महिला मरीज हिंसक हो गई थी।

उन्होंने बताया कि 18 अक्टूबर को महिला मरीज़ को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। सीएमएस के अनुसार 19 अक्टूबर की रात, करीब 12 से 1 बजे के बीच महिला वॉशरूम के पास गई और फिर अचानक हिंसक व्यवहार करने लगी। डॉ सिंह ने कहा कि महिला मरीज ने अपनी चूड़ियां तोड़ी और फिर कपड़े फाड़ना शुरू कर दिया था। और यह सब देखकर वार्ड की अन्य महिला मरीज डर गईं। अस्पताल स्टाफ को उस महिला को रोकने के लिए मजबूर होना पड़ा।

उनका कहना है कि वार्ड में ड्यूटी पर तैनात नर्स ने पुलिस को सारे मामले की जानकारी भी दी। इस दौरान दूसरे वार्ड की नर्सें भी मदद के लिए आ गईं। डॉक्टर सिंह ने महिला के साथ बदसलूकी करने वाले सभी आरोपों को खारिज कर दिया और उन्होंने कहा कि इंजेक्शन लगाने से पहले महिला मरीज को बिस्तरे पर लाना ज़रूरी था और तभी वह शांत हो पाती। उन्होंने जानकारी दी परिजनों के हॉस्पिटल आने पर महिला को छुट्टी दे दी गई।

Accherishtey

ये भी पढ़े: विराट कोहली के रूम का वीडियो लीक, होटल ने लिया बड़ा एक्शन

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!