21 को मोहाली स्टेशन और 23 को कटरा वैष्णो देवी मंदिर उड़ा देंगे, हाई अलर्ट जारी

हाल ही में चंडीगढ़ में सरकारी अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी वाला एक पत्र मिला है, जिसके बाद अब मोहाली के साथ-साथ पंजाब भर

हाल ही में चंडीगढ़ में सरकारी अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी वाला एक पत्र मिला है, जिसके बाद अब मोहाली के साथ-साथ पंजाब भर के सभी रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की धमकी प्राप्त हुई। जिसको लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा काफी सख्त कर दी और चंडीगढ़ स्टेशन के साथ बाकि के स्टेशानों के लिए हाई अलर्ट शुरू किया है।

मोहाली रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान शुरू किया गया, जिसमें बम स्क्वाड, डॉग स्क्वाड की टीमों ने सभी रस्ते पर चेकिंग की। वहीं रेलवे ट्रैक से आने वाली सभी ट्रेन में यात्रियों की और उनके सामान की गंभीरता से जांच की। बता दें कि आतंकी हमले की धमकी से मिले खत में जम्मू कश्मीर, पंजाब और हिमाचल में बड़ी वारदात को अंजाम देने का कहा है।

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के सहित अंबाला और पंजाब के रेलवे स्टेशनों पर पुलिस तथा सभी एजेंसियों ने हाई अलर्ट लागू किया है। इस खत के मिलने के बाद चंडीगढ़ पुलिस तथा रेलवे पुलिस ने एक साथ जांच शुरू किया, जिसमें रेलवे स्टेशन के साथ-साथ नजदीक के एरिया को भी डॉग स्क्वाड की सहयता से देखा।

यह लिखा है खत में
प्राप्त हुए खत में यह लिखा है कि हे खुदा, मुझे माफ कर जम्मू कश्मीर में अपने जिहादियों की मृत्यु का बदला हम जरूर लेंगे। हम ठीक 21 जून को जम्मू के रेलवे स्टेशन कठुआ, पठानकोट ब्यास, रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाएंगे। 23 जून को कटरा वैष्णो देवी, शिव मंदिर, अमरनाथ मंदिर, श्रीनगर के लाल चौक, अमृतसर के हरिमंदिर साहिब, हिमाचल के कई मंदिरों को बम से उदा देंगे। खुदा हाफिज।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!