नासिर-जुनैद के केस में गिरफ्तार हुआ मोनू मानेसर, राजस्थान पुलिस को दी कस्टडी

वही अब पुलिस ने मोनू मानेसर को 153, 153A, 295A, 298, 504, 109 और 25, 54, 59 आर्म्स एक्ट की धाराओं में गिरफ्तार किया है।

हाल ही में खबर सामने आई है जहां हरियाणा स्थित नूंह में बीते दिनों हुए हिंसा के आरोपी मोनू मानेसर को अब पुलिस द्वारा सीधा हिरासत में ले लिया गया है। साथ ही बताया जा रहा है कि मानेसर को बोलेरो और क्रेटा में आए पुलिसकर्मियों द्वारा अब हिरासत में ले लिया गया है।

बता दें की मानेसर को उस वक्त हिरासत में लिया गया जब वो मार्केट से ही कही जा रहा था और मानेसर को हरियाणा पुलिस द्वारा अब गिरफ्तार कर लिया गया है। इतना ही नहीं दावा है कि राजस्थान पुलिस भी हरियाणा पुलिस के संपर्क में है और मोनू मानेसर को हरियाणा पुलिस की CIA स्टाफ यानी क्राइम इन्वेस्टिगेटिव एजेंसी द्वारा भी हिरासत में लिया गया है। रिपोर्ट्स के चलते मोनू मानेसर के खिलाफ हरियाणा में भी केस दर्ज है जहां फरवरी 2023 के एक केस में भी मामला दर्ज है।

साथ ही बताते चले की हरियाणा के भिवानी जिले में 16 फरवरी को राजस्थान के रहने वाले लोगों की ही 2 जली लाशें मिली थी और पुलिस जांच में पता चला था कि वो लाशें राजस्थान के ही गोपालगढ़ घाटमिका गांव के रहने वाले जुनैद और नासिर की ही थी।

जिसके बाद पुलिस इंवेस्टिगेशन में इस बारे में सामने आया था कि हरियाणा के कुछ गौरक्षकों द्वारा मिलकर जुनैद और नासिर को किडनैप किया गया था और उसके बाद में उन दोनों के शव भिवानी के लोहारू में एक बोलेरो में मिले थे और फिर इस मामले में कई गौरक्षकों के नाम सामने आए थे जिसमें से एक ही नाम मोनू मानेसर का भी था। हालांकि, इस बारे में मोनू मानेसर ने खुद एक वीडियो जारी कर इस घटना में अपना हाथ होने से इंकार कर दिया था।

वही अब पुलिस ने मोनू मानेसर को 153, 153A, 295A, 298, 504, 109 और 25, 54, 59 आर्म्स एक्ट की धाराओं में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद मोनू मानेसर को नूंह कोर्ट में पेश कर अब इसे 14 दिनों तक न्यायिक हिरासत की मांग की गई और इसके बाद अदालत द्वारा उसे 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इसके बाद ही अब राजस्थान पुलिस द्वारा कोर्ट में याचिका दायर कर कस्टडी की मांग की, जो मंजूर कर ली गई है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: अब दिल्ली में मिलेगा सबको को खुद का आशियाना, DDA ने जारी की 5000 फ्लैट की स्कीम

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!