अब इस राज्य में मस्जिद के बाहर नहीं बजा सकेंगे हनुमान चालीसा, जानें पूरी खबर

पिछले कुछ समय से देश में अज़ान-हनुमान चालीसा विवाद चल रहा है। ऐसे में नासिक प्रशासन ने एक बड़ा फैसला लिया है।

पिछले कुछ समय से देश में अज़ान-हनुमान चालीसा विवाद चल रहा है। ऐसे में नासिक प्रशासन ने एक बड़ा फैसला लिया है। बता दें कि अब नासिक में लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा और भजन बजाने के लिए प्रशासन की अनुमति लेनी होगी। इसके अलावा यह भी कहा गया हैं कि अज़ान से 15 मिनट पहले और अज़ान से 15 मिनट बाद इसे बजाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही साथ मस्जिद के 100 मीटर के रेडियस में अनुमति नहीं दी जाएगी।

बताते चले कि यह जानकारी नासिक पुलिस कमिश्नर दीपक पांडे ने दी। दीपक पांडे ने आगे कहा कि 3 मई यानी ईद तक सभी को लाउडस्पीकर के लिए इज़ाज़त लेनी होगी। वही 3 मई के बाद भी अगर किसी ने नियम तोड़ा तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

जानकारी के लिए बता दें कि आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल राज्य में कानून स्थिति और लाउडस्पीकर पर चर्चा करेंगे। जिसके बाद यह भी सामने आ रहा है कि नासिक के अलावा पूरे राज्य में लाउडस्पीकर पर भजन और हनुमान चालीसा बजाने के लिए प्रशासन की अनुमति लेनी होगी।

आपको बता दें कि महाराष्ट्र में बीते दिनों अज़ान और लाउडस्पीकर पर विवाद गरमा गया था। इसके साथ वनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने यह तक कह दिया कि ईद तक सभी मस्जिदों के बाहर लगे स्पीकर हटा दिए जाए वरना हर एक मस्जिद के बहार हम लाउडस्पीकर लगाएंगे और उसमे हनुमान चालीसा बजायेंगे।
Tez Tarrar App
यह भी पढ़े: जानिए दिल्ली में खुल रहे तितली पार्क का समय, टिकट, पता आदि

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!