अब रोटी और पराठा पर भी लगेगा टैक्स, देना पड़ेगा 18% GST
GST प्राधिकरण के अनुसार पराठे पर तेल या फिर घी लगाया जाता है। और यह विलासिता की श्रेणी में आता है। इसलिए अब इस पर 18 फीसद GST लगेगी।

अगर आप पराठा खाने के शौकीन हैं तो यह खबर आपके लिए है बता दे की अब परांठा खाने के लिए अब आपको पहले से अधिक पैसा देना पड़ेगा। पराठे पर आपको कुल 18 फीसद GST चुकाना पड़ेगा और रोटी खाने पर कुल 5 फीसद जीएसटी (GST) देना पड़ेगा। देश में पिछले कई सालों से एक समान वस्तु और सेवा शुल्क (GST) लागू है। आपको बता दे पराठा और रोटी भी इस के दायरे में आती है।
फ्रोजेने रोटी और पराठे पर GST को लेकर पहले भी कई बार सवाल उठ चुके हैं। कुछ कंपनियों का कहना है कि परांठा और रोटी आटे से बनती है इसलिए दोनों पर समान GST लागू होनी चाहिए। लेकिन गुजरात GST प्राधिकरण का यह कहना है कि रोटी रेडी टू ईट है। लेकिन पराठा रेडी टू कुक है और इसलिए पराठा रोटी से पूरी तरह अलग है।
क्योंकि पराठा है विलासिता वाला खाना
इस मामले में प्राधिकरण का कहना है कि रोटी या फिर चपाती को आप बिना मक्खन या घी लगाए भी खा सकते हैं, लेकिन पराठे में इसे लगाना ही पडे़गा। चूंकि घी लगी रोटी या फिर पराठा विलासिता की कटेगरी में आता है और इसलिए इस पर कुल 18 फीसद GST लगाया जाना चाहिए।
फ्लेवर्ड दूथ पर भी देना पड़ेगा 12% GST
आपको बता दे इसी तरह से गुजरात GST प्राधिकरण ने दूध के मामले में भी तर्क दिया है। फ्लेवर्ड दूध विलासिता की श्रेणी में आता है और इस कारन इस पर भी 12 फीसद GST लगेगा लेकिन सादे दूध पर GST नहीं लगेगा.
डोसा पर भी लगेगा GST
तमिलनाडू में भी इसी तरह का एक मामला सामने आया है। आपको बता दे यहां रेडी टू कुक डोसा, इडली और दलिया मिक्स पर कुल 18 फीसद GST लगाया है इसके साथ ही डोसा इडली बनाने वाले घोल पर कुल 5 फीसद GST लगाया जाएगा।
यह भी पढ़े: ऑस्ट्रेलिया में भारतीय युवक पर चाकू के 11 वार, मां की गुहार- ला दो मेरा बेटा










