अब गाड़ियों पर नंबर प्लेट की जगह लगाई जाएगी Toll Plate! जानें पूरी खबर

इन दिनों भारत को विकासशील बनाने के लिए बहुत सी योजनाए लाई जा रही हैं. इसी के चलते अब टोल को लेकर भी एक खबर सामने आई है,

इन दिनों भारत को विकासशील बनाने के लिए बहुत सी योजनाए लाई जा रही हैं. इसी के चलते अब टोल को लेकर भी एक खबर सामने आई है, बता दें कि जल्द ही टोल प्लेट लागू होने वाला है.

जो भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (National Highway Authority of India) देश में परिवहन की सुविधाओं को और बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहा है.

आइए आपको पूरी खबर विस्तार से समझाते हैं, दरअसल अब भारत के सड़क परिवहन मंत्री भारत के टोल सिस्टम में बदलाव करने के लिए कई विकल्पों पर विचार कर रहे हैं साथ ही इन सभी व्यवस्थाओं में लगातार GPS टोल सिस्टम और नई नंबर प्लेट सिस्टम लागू करने की भी चर्चा की जा रही है.

कब से लगेगा GPS सिस्टम?

इस विषय को लेकर परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि फिलहाल हमारे पास टोल वसूलने की व्यवस्था है लेकिन सरकार दो ऑप्शनों पर काम कर रही हैं.

जिनमे से पहला विकल्प यह है कि सैटेलाइट आधारित टोल-सिस्टम, जिसमें कार में GPS लगाया जाएगा और उसमें से टोल काट लिया जाएगा.

नई नंबर प्लेट लग सकती है

इस योजना के चलते नई तरह की नंबर प्लेट बनाने की तकनीक पर काम शुरू किया जा चुका है. जहां एक तरफ लोगों के लिए यह नंबर प्लेट लगाना जरूरी होगा वहीं सभी पुराने नंबर प्लेट की जगह नई नंबर प्लेट लगाई जाएगी. जिसमें नंबर प्लेट में ऑटो फिटेड GPS सिस्टम होगा.

सिर्फ इ़तना ही नही बल्कि नई नंबर प्लेट के साथ एक सॉफ्टवेयर भी अटैच किया जाएगा जिससे टोल अपने आप कट जाया करेगा. आपको बता दें कि इससे यात्रियों को लंबी कतारों से छुटकारा मिलेगा साथ ही काम की यात्रा के लिए आपको कम पैसे देने होंगे.

Accherishtey

ये भी पढ़े: अब 10 सेकंड से ज्यादा खड़ा रहा वाहन तो नहीं करना होगा टोल का भुगतान, जारी किये आदेश

Tez Tarrar News

Afreen Khan

आफरीन खान तेज़ तर्रार न्यूज़ में बतौर पत्रकार काम कर रही है और इनका मानना है कि पत्रकारिता की एक खासियत है कि वह कभी खामोश नहीं रहती ।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!