अब इतने किलोमीटर के भीतर नही लगेगा टोल टैक्स, इन लोगों की मिलेगी छूट

अब नेशनल हाईवे पर सफर करना आपको भरी नहीं पड़ेगा और सफर भी जल्द काट जायेगा। हाईवे पर सफर के दौरान आपको अब बार-बार न तो टोल पर रुकना होगा

अब नेशनल हाईवे पर सफर करना आपको भारी नहीं पड़ेगा और सफर भी जल्द काट जायेगा। हाईवे पर सफर के दौरान आपको अब बार-बार न तो टोल पर रुकना होगा और ना ही टोल देने की जरूरत पड़ेगी। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को इस योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अब सड़कों पर टोल प्लाजा की संख्या सिमित हो जाएगी और स्थानीय लोगों को टोल नहीं देना होगा।

उन्होंने यह भी कहा कि उनको कई ऐसी शिकायतें मिलती है जिसमे 10 किलोमीटर की रेंज में दूसरा टोल तक भरना पड़ता है लेकिन अब 60 किलोमीटर के दायरे में लोगों को बीएस एक बार टोल देना होगा और बाकि सभी टोल प्लाजा को हटा दिया जायेगा। बता दें कि यह काम 3 महीने के अंदर कर दिया जायेगा।

नितिन गडगरी का कहना है कि अकसर हाईवे के किनारे पर रहने वाले लोगों का कहना है कि हमे एक गाओ से दूसरे गाओ जाने के लिए भी टोल देना पड़ता है जबकि वह आसपास ही रहते है और इस समस्या के समाधान पर भी काम किया जायेगा।

उन्होंने यह भी कहा की स्थानीय लोगों को एक पास दिया जायेगा जिसे दिखाकर वह जा सकते है। जानकारी के मुताबिक आने वाले 3 महीने के अंदर टोल पाल्ज़ा की संख्या कम हो जाएगी। और नए नियम के मुताबिक 60 किलोमीटर के दायरे में एक टोल प्लाजा काम करेगा।

Vishalgarh Farms

ये भी पढ़े: दिल्ली में बसों को लेकर नया नियम, उल्लंघन करने पर देना होगा 10 हज़ार का जुर्माना

Tez Tarrar News

Jagjeet Singh

जगजीत सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने टेक्निकल, विश्व और एजुकेशन से सम्बंधित लेखो को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!