अब महिलाओं को भरना पड़ रहा है ये टैक्स, जानें इसके बारे में
आज आप को पिंक टैक्स के बारे में बताएँगे पिंक टैक्स कोई साधारण टैक्स नहीं है. इसकी वजह से महिलाओं को पैसो का काफी नुक्सान उठाना पड़ता है

आज हम आप को पिंक टैक्स (Pink Tax) के बारे में बताएँगे पिंक टैक्स कोई साधारण टैक्स नहीं है. इसकी वजह से महिलाओं को पैसो का काफी नुक्सान उठाना पड़ता है ये एक तरीके का जेंडर बेस्ड प्राइज डिस्क्रिमिनेशन तरह का होता है, जिसे महिलाएं अपने सामान और सर्विसेस के लिए चुकाती हैं.
इनकम टैक्स, कॉर्पोरेट टैक्स और जीएसटी के बारे में तो आप सभी लोग जानते हैं. क्या आप भी पिंक टैक्स (Pink Tax) के बारे में जानते हैं जोकि इनकम टैक्स, GST से बिल्कुल भी अलग है. आगर आप को पिंक टैक्स (Pink Tax) के बारे में जानकारी नहीं है. आप को बता दें कि ये कोई एक्चुअल टैक्स नहीं है,
यह टेक्स सरकार की तरफ से नहीं लगाया जाता है. बल्कि आदमियों की तुलना में एक्स्ट्रा पैसा महिलाओं को अधिक चुकाना पड़ता है. इस पिंक टैक्स के द्वारा कंपनियां आपका टैक्स धड़ल्ले से काट रही हैं कई लोग इस बारे में नहीं जानते हैं, लेकिन इसका सबसे ज्यादा असर सीधा महिलाओं पर पड़ रहा है.
पिंक टैक्स (Pink Tax) कोई साधारण टैक्स नहीं है. बता दें ये एक तरीके का जेंडर बेस्ड प्राइज डिस्क्रिमिनेशन टैक्स है, इस टैक्स को महिलाएं अपने सामान और सर्विसेस के लिए ज्यादा चुकाती हैं. ये टैक्स एवरेज के हिसाब से अधिक महिलाओं से प्रोडक्ट पर 7% ज्यादा से भी पैसे लिए जाते हैं. और वहीं अगर देखे तो पर्सनल केयर पर ये अंतर 13 प्रतिशत का आता है.
ये पिंक टैक्स देश भर में जेंडर के हिसाब से टैक्स के रूप में वसूला जाता है. खासकर कि तब जब कोई नया प्रोडक्ट्स महिलाओं के लिए डिजाइन किया गया हो और साथ ही कंपनी पेन, परफ्यूम, बैग और कपड़े इन सबके लिए भी महिलाओं से टेक्स वसूलती है. महिलाओं को प्रोडक्ट्स की कीमत से ज्यादा ये पिंक टैक्स चुकाना पड़ता है.
अगर देखा जाए, तो सैलून में भी महिलाओं से आदमियों की तुलना में ज्यादा पैसा वसूला जाता है. और साथ ही महिलाओं के पर्सनल केयर जैसे कि बॉडी वॉश, साबुन, क्रीम, और अन्य सामान आदमियों की तुलना में अधिक महंगे होते हैं. और वहीं महिलाओं को बाल कटवाने के लिए पुरुषों की तुलना में ज्यादा-ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ते हैं.
ये माना जाता है की महिलाएं बहुत ज्यादा प्राइज सेंसिटिव होती हैं. अगर किसी महिला को कोई भी प्रोडक्ट्स पसंद आ जाता है और उसकी जितनी कॉस्ट होती है, महिलाएं उसे कम न कराने की बजाय उतने में ही उस सामान को खरीद लेती हैं. बस यहीं वजह है जो कंपनियां महिलाओं से ज्यादा पैसा वसूलती हैं. बता दे अब ये सभी कंपनियों की मार्केटिंग स्ट्रैटजी भी बन गई है.
ये भी पढ़े: होंडा की SUV कार ने मचाया धमाल, Hyundai Creta जैसी कारों को देगी टक्कर










