अब देश के किसी भी कोने से डाल सकेंगे आप वोट, घर जाने की झंझट खत्म, तैयार हुआ प्लान
अब एक अच्छी खबर सामने आयी है जहां आयोग ने वोटिंग प्रक्रिया में बड़े स्तर के बदलाव की तैयारी कर ली है, जानिए पूरी खबर

अक्सर देखा जाता है कि चुनाव के दौरान लोगों को अपने क्षेत्र जाकर वोट डालना होता है और इसी कारण कई लोग वोट नहीं दाल पते है। लेकिन अब एक अच्छी खबर सामने आयी है जहां आयोग ने वोटिंग प्रक्रिया में बड़े स्तर के बदलाव की तैयारी कर ली है। जानिए पूरी खबर
बता दें कि इस प्रक्रिया कि तैयारी के मुताबिक अब देश में कहीं से भी अपने निर्वाचन क्षेत्र में वोट डालना संभव हो सकेगा जिसका मतलब है कि आप कहीं भी रहें, आपको वोट डालने के लिए अपने घर जाने की जरूरत नहीं होगी, और चुनाव आयोग द्वारा शुरू होए वाली इस नई टेक्नोलॉजी की मदद से आप कहीं से भी वोट डाल सकेंगे। ऐसे में रिमोट वोटिंग के लिए चुनाव आयोग द्वारा प्रोटोटाइफ रिमोट इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (RVM) को तैयार किया गया है और ये मशीन एक पोलिंग बूथ से 72 अलग-अलग निर्वाचन क्षेत्रों में वोटिंग करवा सकती है।
16 जनवरी को होगी टेस्टिंग
इसके लिए चुनाव आयोग ने इस मशीन यानी प्रोटोटाइफ RVM की टेस्टिंग के लिए सभी राजनीतिक दलों को बुलाया है और ये 16 जनवरी 2023 को चुनाव आयोग आरवीएम के काम करने के तरीके के बारे में 8 राष्ट्रीय पार्टियों और 57 राज्य स्तर की पार्टियों को बताएगा। इतना ही नहीं इस मौके पर चुनाव आयोग की टेक्निकल टीम और एक्सपर्स्ट्स भी वही मौजूद होने वाले है जो इसके तकनीक के बार में विस्तार से बताएंगे।










