Pension Controversy: पेंशन विवाद पर प्रदर्शन, सरकार को दी चेतावनी

कई बुजुर्गों ने बताया कि महंगाई के दौर में दवाइयों और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करना पहले ही मुश्किल है, ऐसे में पेंशन कटौती ने उनकी...

Pension Controversy: हरियाणा में बुजुर्गों की पेंशन में कटौती के मुद्दे पर सियासत तेज हो गई है। इसी कड़ी में सोनीपत में एक अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने अपने शरीर को बेड़ियों से बांधकर लघु सचिवालय पहुंचकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनके साथ बड़ी संख्या में वे बुजुर्ग भी मौजूद रहे, जिनकी पेंशन हाल ही में बंद या कम की गई है।

प्रदर्शन के दौरान बुजुर्ग महिला और पुरुषों ने सरकार से दोबारा पेंशन बहाल करने की मांग की। उनका कहना है कि पेंशन उनके जीवनयापन का मुख्य सहारा है और इसके बंद होने से उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बुजुर्गों ने बताया कि महंगाई के दौर में दवाइयों और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करना पहले ही मुश्किल है, ऐसे में पेंशन कटौती ने उनकी चिंता और बढ़ा दी है।

जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि बुजुर्गों का सम्मान सर्वोपरि है। उन्होंने आरोप लगाया कि पेंशन में कटौती से वरिष्ठ नागरिकों की गरिमा को ठेस पहुंच रही है। बड़वासनी ने कहा कि यदि जल्द ही पेंशन बहाल नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि बुजुर्गों के सम्मान से जुड़ा यह मुद्दा केवल आर्थिक नहीं बल्कि सामाजिक संवेदनशीलता का विषय है।

प्रदर्शन के दौरान प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया और सरकार से शीघ्र समाधान की मांग की गई।

यह भी पढ़ें: Tea Denial Leads to Murder: पत्नी ने चाय नहीं बनाई, पति ने कर दी हत्या

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!