
देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें आए दिन आसमान छू रही है। आपकों बता दे कि भारतीय तेल कंपनी ने आज एक बार फिर तेल की कीमतों में बढ़ोतरी की है।
ऐसें में इस हफ्ते में यह इज़ाफा चौथी बार किया गया है। इंडियन ऑयल कंपनी ने पेट्रोल और डीजल के रेट में 80 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 98.61 रूपये प्रति लीटर और डीजल 89.87 रूपये प्रति लीटर पहुंच गया है।
शहर का नाम | पेट्रोल | डीजल |
दिल्ली | 98.61 | 89.87 |
चेन्नइ | 104.43 | 94.47 |
मुंबई | 113.35 | 97.55 |
कोलकाता | 108.02 | 93.01 |
वही अगर मुंबई की बात करे तो वहा आज यानी 26 मार्च को पेट्रोल की कीमत 113.35 रूपये प्रति लीटर जा पहुंची है। जबकि डीजल की किमत 97.55 रूपये प्रति लीटर पहुंच गई है।
आपकों बता दे कि दिल्ली के अलावा सभी प्रमुख नगरों में पेट्रोल की किमत 100 से पार है। जानकारी के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय मार्केट में क्रूड ऑयल की किमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की किमत प्रति दिन अपडेट की जाती है।
बतातें चले कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय किए जाते हैं। साथ ही, भारत में इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं।
ये भी पढ़े: दिल्ली में बढ़ती रफ्तार ले रही लोगों की जान, ओवर स्पीडिंग से हो रहे हादसें