Petrol Price Hike: पेट्रोल के दामों में इतनी हो सकती है बढ़ोतरी

पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के अगले सप्ताह समाप्त होने के साथ देश में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने शुरू हो सकते हैं

पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के अगले सप्ताह समाप्त होने के साथ देश में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने शुरू हो सकते हैं।

रूस से तेल की आपूर्ति में व्यवधान की आशंका से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल का दाम 2014 के बाद पहली बार 113 डॉलर प्रति बैरल के स्तर तक पहुंच गए।

आईआईएफएल सिक्युरिटीज के उपाध्यक्ष अनुज गुप्ता का कहना है कि यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों 113 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बनी रहती हैं तो घरेलू स्तर पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 15-20 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो सकती है।

अनुज गुप्ता का कहना है कि पांच राज्यों में चुनावों के बाद अगले सप्ताह से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी।

पेट्रोलियम मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले पेट्रोलियम योजना और विश्लेषण प्रकोष्ठ के मुताबिक, भारत जो कच्चा तेल खरीदता है उसके दाम एक मार्च को 102 डॉलर प्रति बैरल से अधिक हो गए। जिससे अब पेट्रोल की कमत में भी वृद्धि होगी।

Tax Partner

ये भी पढ़े: वैज्ञानिकों ने किया खुलासा मौत से पहले क्या सोचता है इंसानी दिमाग

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!