मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचे पीएम मोदी, गर्भ गृह में की पूजा-अर्चना

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भगवान कृष्ण की भक्त व कवयित्री मीराबाई की 525वीं जयंती के अवसर पर ‘मीराबाई जन्मोत्सव’ में भाग लेने मथुरा पहुंच चुके हैं.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भगवान कृष्ण की भक्त व कवयित्री मीराबाई की 525वीं जयंती के अवसर पर ‘मीराबाई जन्मोत्सव’ में भाग लेने मथुरा पहुंच चुके हैं.

मथुरा- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भगवान कृष्ण की भक्त व कवयित्री मीराबाई की 525वीं जयंती के अवसर पर ‘मीराबाई जन्मोत्सव’ में भाग लेने मथुरा पहुंच चुके हैं. यहां पीएम मोदी ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचकर गर्भ गृह में पूजा और दर्शन किया. पीएम भागवत भवन के लिए ऊपरी तल पर गए. पीएम मोदी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी, पुजारी सहित कुल 17 लोग भागवत भवन में पूजा की.

बता दें कि यहां मोदी, मीराबाई के सम्मान में एक विशेष डाक टिकट और सिक्का भी जारी करेंगे. इस अवसर पर आयोजित होने वाले एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेंगे. यह कार्यक्रम मीराबाई की याद में साल भर चलने वाले कार्यक्रमों की शुरुआत का भी प्रतीक होगा. मीराबाई को भगवान कृष्ण के प्रति उनकी भक्ति के लिए जाना जाता है और उन्होंने कई भजनों व छंदों की रचना की, जो आज भी लोकप्रिय हैं.
Accherishteyयह भी पढ़ें:

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!