PM Modi ने कांग्रेस को लिया आड़े हाथ, बोले- ‘वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड देखकर एक पार्टी को बुखार आ रहा है’

पीएम नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सहायता से गोवा के वैक्सीन लाभार्थियों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से बातचीत की

पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सहायता से गोवा (Goa) के वैक्सीन लाभार्थियों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से बातचीत की। मोदी ने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से बात कर उनके अनुभव को जाना और कोरोना जैसी बड़ी बीमारी से निपटने में उनके काम की सरहाना भी की।

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री ने बातचीत के दौरान कांग्रेस पार्टी को अप्रत्यक्ष रूप से अपना निशाना बनाते हुए कहा कि वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड देखकर एक पार्टी को बुखार आ रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैक्सीनेशन अभियान को कामियाब बनाने के लिए सभी की सरहाना करते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य हर एक व्यक्ति को वैक्सीन लगाना है, ताकि कोरोनावायरस के खतरे को कम किया जा सके।

उन्होंने आगे कहा कि फ्रंट लाइन वर्कर्स ने जिस तरह से इतनी परेशानियों और जोखिम के बीच अपनी ज़िम्मेदारी को निभाया है वह काबिल ए तारीफ है। पूरा भारत उनका हमेशा आभारी रहेगा।

radhey krishna auto

ये भी पढ़ें : आज का राशिफ़ल: जानें 18 सितम्बर किन राशियों के लिए है लाभदायक

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!