PM PVTG मिशन,आदिवासी कल्याण के लिये कदम
वित्त वर्ष 2023-24 के बजट में, स्थितियों में सुधार के लिए मिशन शुरू करने की की गई थी घोषणा

वर्ष 2023-24 के बजट में, पीवीटीजी की सामाजिक-आर्थिक स्थितियों में सुधार के लिए ‘पीएम पीवीटीजी विकास मिशन’ की शुरुआत की गई है। यह मिशन आदिवासी समुदायों को सशक्त बनाने के लक्ष्य से शुरू किया गया है।
इस मिशन के तहत, केंद्र सरकार ने पीवीटीजी के लिए 24,000 करोड़ रुपये का विशेष योजना बनाई है, जिससे लगभग 28 लाख आदिवासियों को लाभ पहुंचेगा। इस योजना का मुख्य उद्देश्य है पिछड़े क्षेत्रों में सुविधाओं की पहुंच को मजबूत करना।
18 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में रहने वाले 75 पीवीटीजी 22,544 गांवों में निवास करते हैं। इनकी संख्या लगभग 28 लाख है। ये आदिवासी जनजातियां वन क्षेत्रों और दूरस्थ इलाकों में बसे हैं, जहां आधुनिक सुविधाएं अनुपलब्ध हैं।
इस मिशन में नौ मंत्रालयों के 11 हस्तक्षेप शामिल होंगे। पीएमजीएसवाई, पीएमजीएवाई, जल जीवन मिशन आदि के तहत दूरस्थ बस्तियों को कवर करने के लिए कई मानदंडों में सुधार किया जाएगा।
इसके साथ ही, पीएमजेएवाई, सिकल सेल रोग उन्मूलन, टीबी उन्मूलन, सुरक्षित मातृत्व योजना, मातृ वंदना योजना, पीएम पोषण, जनधन योजना इत्यादि में भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
इस मिशन से आदिवासी समुदायों को विभिन्न क्षेत्रों में सुविधाएं मिलेंगी जैसे कि सड़क सुविधा, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा और स्थायी आजीविका के लिए।










