उत्तराखंड वैश्विक निवेशक सम्मेलन का प्रधानमंत्री ने किया उद्धाटन

पहले, प्रधानमंत्री ने किया रोड शो, जिसमें स्थानीय महिलाओं द्वारा उनका पारम्परिक वेशभूषा में किया गया स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देहरादून के वन अनुसंधान संस्थान, एफ.आर.आई में दो दिवसीय उत्तराखंड वैश्विक निवेशक सम्मेलन का आगाज़ किया। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड को नए निवेश केंद्र के रूप में उभारना है।

 

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में सड़क, रेल, और हवाई यातायात के विकास को बढ़ावा दिया, जो वहाँ के उद्योग समूहों के लिए निवेश को आसान बनाएगा।

 

पर्यटन क्षेत्र में भी उत्तराखंड के बड़े संभावनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने देशवासियों को विदेश जाने की बजाय वहाँ विवाह के लिए आमंत्रित किया।

 

मोदी ने बताया कि वर्तमान समय में स्थानीय उद्योगों को मजबूत करने का समय है और देश में निर्यात बढ़ाने और आयात कम करने की जरूरत है।

 

उन्होंने भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा और निवेशकों से देश के विकास में सहयोग करने का आह्वान किया।

 

महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए “हाउज ऑफ हिमालयाज़ ब्रॉड” ब्रांड का शुभारंभ करते हुए उन्होंने बताया कि इससे 2 करोड़ ग्रामीण महिलाओं को लखपति बनाने का काम होगा।

 

प्रधानमंत्री ने रोड शो भी किया, जिसमें स्थानीय महिलाओं द्वारा उनका पारंपरिक वेशभूषा में स्वागत किया गया। वे निवेशकों से उत्तराखंड में और भी अधिक निवेश करने की अपील भी कर रहे थे।

Accherishtey

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!