सिंघु बॉर्डर पर संदिग्ध हालत में प्रदर्शनकारी की मौत, जाने पूरा मामला

दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बॉर्डर पर कृषि कानून धरने पर बैठे एक प्रदर्शनकारी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है

दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बॉर्डर पर कृषि कानून के खिलाफ धरने पर बैठे एक प्रदर्शनकारी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। मृतक पंजाब का रहने वाला है और वह लंबे समय से प्रदर्शन में शामिल था।

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह लोगों ने उसका शव फंदे से लटका देख कर तुरंत पुलिस को इस बारे में सूचना दी। पुलिस ने मोके पर पहुँच कर शव को उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जाँच शुरू कर दी।

कृषि कानून प्रदर्शन में पंजाब की दर्जनों ट्रालियां कुंडली बॉर्डर पर है। जिनमे प्रदर्शनकारी अपने गांव के साथिओं के साथ रह रहे थे।

आपको बता दें फतेहगढ़ साहिब की तहसील अमरोह के गांव रुड़की के ट्रैक्टर-ट्राली भी लंबे समय से कुंडली बार्डर पर ही थे। उस व्यक्ति की पहचान रुड़की गांव के रहने वाले 45 साल के गुरप्रीत सिंह के नाम से हुई है।

बुधवार सुबह लोगों ने देखा की उस व्यक्ति का शव एक नीम के पेड़ पर रस्सी से लटका हुआ है और वह भारतीय किसान यूनियन सिद्धपुर से जुड़ा था। उसकेे प्रधान जगजीत सिंह ढकेवाल हैं। अब पुलिस आसपास की अन्य ट्रालियों पर रहने वाले लोगों से भी जानकारी जुटा रही है।

Tax Partner

ये भी पढ़े: द्वारका में जबरन युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, हत्या का भी किया प्रयास

Tez Tarrar News

Jagjeet Singh

जगजीत सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने टेक्निकल, विश्व और एजुकेशन से सम्बंधित लेखो को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!