पंजाब के CM भगवंत मान ने की गुरप्रीत कौर के साथ दूसरी शादी, केजरीवाल भी थे आमंत्रित

पंजाब के CM भगवंत मान आज डॉक्टर गुरप्रीत कौर के साथ शादी के बंधन में बंध गए, यह पूरा फंक्शन चंडीगढ़ के सरकारी आवास में हुआ है

पंजाब के CM भगवंत मान आज डॉक्टर गुरप्रीत कौर के साथ शादी के बंधन में बंध गए। यह पूरा फंक्शन चंडीगढ़ के सरकारी आवास में हुआ है जहां मुख्यमंत्री भगवंत मान गोल्डन कलर के कुर्ता-पजामा और जवाहर कट में नजर आ रहे हैं, वहीं उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर लाल कलर को दुल्हन जोड़े में दिखाई दे रही हैं।

बता दें कि भगवंत मान की यह दूसरी शादी है, उनकी पहली शादी हो रखी है और उनका तलाक 2015 में हो गया था लेकिन मां की ये इच्छा थी कि वह दूसरी शादी कर लें जिसके बाद उन्होंने यह फैसला लिया। इस शादी में 20 से 25 मेहमानों ही शामिल हुए है जिसमे आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चढ्ढा और संजय सिंह शरीक हुए।

आप की पंजाब यूनिट के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने बताया, ‘मुख्यमंत्री एक निजी समारोह में विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले की रहने वाली डॉक्टर गुरप्रीत कौर के साथ उनका विवाह होगा।’

क्यों हुआ तलाक?

भगवंत मान ने इस बारे में बताया था की उनके बीच यह फैसला इसलिए लिया गया क्योकि उनको दो परिवारों में से किसी एक को चुनना था और उन्होंने पंजाब को चुना। जिसको सही करने के लिए उनकी पहली बीवी ने भी एक न्यूज वेबसाइट से बातचीत करते हुए कहा था कि ‘उन्होंने तलाक के बाद भी हमेशा भगवंत मान के लिए दुआएं मांगी हैं और आगे भी मांगती रहेंगी। उन्होंने कभी भी भगवंत मान के लिए किसी तरह की गलत बात नहीं कही। उनका कहना है कि हम भले शारीरिक तौर पर दूर हैं लेकिन उनके लिए मेरी दुआएं कभी कम नहीं हुईं।’

Tez Tarrar App
ये भी पढ़े: दिल्ली में अब नहीं चलेगी पेट्रोल, डीज़ल और CNG की कैब्स, सरकार ने निकाले आदेश

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!