राहुल गांधी ने किया पलटवार, कहा, ‘BJP मुझे आवाज़ उठाने से नहीं रोक सकती’
राहुल गांधी के साथ इस एकदिवसीय वायनाड स दौरे पर उनकी बहन और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने...

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि BJP उनसे सांसद का टैग छीन सकती है, घर वापस ले सकती है और चाहे तो जेल में डाल सकती है, लेकिन उन्हें जनता का प्रतिनिधित्व करने और उसकी आवाज उठाने से नहीं रोक सकती। लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने के बाद पहली बार वायनाड पहुंचे राहुल गांधी ने यह भी कहा कि BJP के लोग इतने वर्षों में यह नहीं समझ सके कि उन्हें डराया और झुकाया नहीं जा सकता।
राहुल गांधी के साथ इस एकदिवसीय वायनाड स दौरे पर उनकी बहन और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने जनसंपर्क कार्यक्रम में हिस्सा लिया और फिर एक जनसभा कि को संबोधित किया। कांग्रेस नेता ने कहा, रहे ‘वायनाड और भारत के लोग ऐसे देश में रहे रहना चाहते हैं जो स्वतंत्र हो, जहां उनके बच्चों को अपनी मर्जी के मुताबिक पढ़ाई है। की स्वतंत्रता हो, जहां किसान अपने बेटे के इंजीनियर बनने की सपने देख सकता हो । राहुल गांधी ने दावा किया, ‘BJP लोगों को बांटती है, लोगों को लड़ाती है, के धमकाती है।’
प्रियंका बोलीं, सवाल पूछने पर हमला
प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूरी सरकार राहुल गांधी पर बेरहमी से हमला करती है, क्योंकि वह सवाल पूछते हैं और लोगों के लिए आवाज उठाते हैं। इसके बाद कांग्रेस महासचिव ने कहा कि राहुल गांधी हमेशा की तरह इस बार भी सत्य के लिए लड़ रहे हैं और वह लोगों की आवाज उठा रहे हैं इसलिए अब राहुल को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराया गया है। सरकार एक शख्स को बचाने के लिए सब कुछ कर रही है। इस व्यक्ति का नाम गौतम अडाणी है और सरकार को ये लगता है कि वह किसी की भी आवाज बंद कर सकती है
ये भी पढ़े: नरेला में जंगल से देसी हैंड ग्रेनेड मिलने से मची अफरातफरी, जांच जारी










