Railway Station: पटना के बाद अब इस रेलवे स्टेशन पर दिखी अश्लील फिल्म

भागलपुर रेलवे स्टेशन (Bhagalpur Railway Station) पर लगे एक एलईडी स्क्रीन पर अश्लील वीडियो दिखाई देने का मामला सामने आया है.

हाल ही में बिहार की राजधानी पटना के रेलवे स्टेशन की टेलीविजन स्क्रीन पर अश्लील वीडियो चलने का मामला सामने आया था. अब लगभग एक महीने बाद भागलपुर से भी ऐसा ही मामाला सामना आया है. बता दें कि भागलपुर रेलवे स्टेशन (Bhagalpur Railway Station) पर लगे एक एलईडी स्क्रीन पर अश्लील वीडियो दिखाई देने का मामला सामने आया है. सूत्रों की माने तो भागलपुर रेलवे स्टेशन के पास आम्बेडकर चौक पर लगे एक एलईडी में अचानक अश्लील फिल्म चलने लगी.

जैसे ही भागलपुर रेलवे स्टेशन पर एलईडी में अश्लील फिल्म चलने लगी, वैसे ही वहां भारी संख्या में लोग जमा हो गए. सिर्फ इतना ही नही बल्की वहां मौजूद कुछ लोगों ने तो अपने फोन में इस मंजर को कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया. जानकारी के अनुसार इस मामले की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन फौरन हरकत में आया और डिस्प्ले पर चल रही इस सामाग्री को हटाया गया.

 जब इस मामले की जांच की गई तो पाया गया कि भागलपुर नगर निगम (Bhagalpur Nagar Nigam) ने शहर के सौंदर्यीकरण के लिए जीवन जागृति सोसायटी को ठेका दिया था. इसके जरिए लोगों को यातायाद नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए शहर में कई जगहों पर ये इलईडी लगाए गए थे. एलईडी स्क्रीन को एक कंट्रोल रूम द्वारा संचालित किया जाता है. इस घटना के बाद कुछ लोगों का दावा है कि इस एलईडी स्क्रीन को हैक कर लिया गया था, इसी वजह से इस तरीके का अश्लील संदेश स्क्रीन पर दिखाई दिया. फिलहाल इस मामले की जांच चल रही है.

Accherishteyये भी पढ़ें: हत्या से 1 मिनट पहले अतीक से मिलने पहुंचा अनजान शख्स, अतीक ने किया इशारा

Tez Tarrar News

Afreen Khan

आफरीन खान तेज़ तर्रार न्यूज़ में बतौर पत्रकार काम कर रही है और इनका मानना है कि पत्रकारिता की एक खासियत है कि वह कभी खामोश नहीं रहती ।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!