राज्यसभा अपडेट: देश भर में 10.2 गीगावॉट क्षमता वाली सौर ऊर्जा परियोजना स्थापित

मंत्री आर.के. सिंह के अनुसार, सरकार ने 12 राज्यों में कुल 50 सौर पार्कों को मंजूरी दी है, जिनकी कुल क्षमता 37,990 मेगावाट है। इन स्वीकृत पार्कों में से 11 सफलतापूर्वक पूरे हो चुके हैं, जिनसे सामूहिक रूप से 8,521 मेगावाट का उत्पादन हो रहा है।

आर.के. सिंह (मिनिस्टर ऑफ़ पावर और मिनिस्टर ऑफ़ न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी) ने बुधवार को भारत की सौर ऊर्जा परियोजनाओं की पहल के परिणामस्वरूप देश भर में 10.2 गीगावॉट की सामूहिक क्षमता वाली सौर परियोजनाओं के स्थापना करने की बात कही।

राज्यसभा में लिखित रूप में में, मंत्री आर.के. सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि सौर पार्कों और अल्ट्रा मेगा सौर ऊर्जा परियोजनाओं के विकास के लिए 8,100 रूपये करोड़ का स्वीकृत बजट दिया गया है। साथ ही इस योजना को बिना किसी अतिरिक्त वित्तीय परिव्यय के 2025-26 तक बढ़ा दिया गया है । मंत्री आर.के. सिंह के अनुसार, सरकार ने 12 राज्यों में कुल 50 सौर पार्कों को मंजूरी दी है, जिनकी कुल क्षमता 37,990 मेगावाट है। इन स्वीकृत पार्कों में से 11 सफलतापूर्वक पूरे हो चुके हैं, जिनसे सामूहिक रूप से 8,521 मेगावाट का उत्पादन हो रहा है। इसके अलावा, 7 सौर पार्क आंशिक रूप से पूरे हो चुके हैं, जो देश की सौर क्षमता में 3,985 मेगावाट का योगदान दे रहे हैं।

इस दिशा में हुए विकास की ओर इशारा करते हुए, मंत्री आर.के. सिंह ने बताया कि पिछले तीन वर्षों के दौरान विभिन्न सौर पार्कों के भीतर स्थित सौर परियोजनाओं की बिजली उत्पादन क्षमता में 2,292 मेगावाट की पर्याप्त वृद्धि हुई। सौर पार्कों के लिए अब तक लगभग 69,000 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जा चुका है। उन्होंने जानकारी दी कि भूमि प्रावधान संबंधित राज्य/केंद्र शासित प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी है। और सोलर पार्क योजना सोलर पार्क के विकास के लिए अनुपयोगी/गैर-कृषि भूमि के उपयोग को प्रोत्साहित करती है।

डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिल पारित-

राज्यसभा में आज बुधवार को डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिल पारित हो गया। डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण विधेयक, 2023 गत 7 अगस्त को लोकसभा द्वारा पारित किया गया था। इस बिल के व्यवहार में आने के बाद
कंपनियां और व्यवसाय किसी भी उपयोगकर्ता के व्यक्तिगत डेटा को उसकी स्पष्ट सहमति के बिना संसाधित नहीं कर सकते हैं।

Accherishteyये भी पढ़े: सैमसंग ने लॉन्च किया Galaxy F34 5G , मिलेंगे बड़ी बैटरी और दमदार फीचर्स

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!