‘मैंने अपना मित्र को खो दिया’, रतन टाटा के निधन पर मुकेश अंबानी ने किया भावुक पोस्ट
दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार की देर रात को निधन हो गया. पद्म विभूषण से सम्मानित रतन टाटा ने 86 वर्ष की उम्र में मुंबई के ब्रीच

Ratan Tata Death: दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार की देर रात को निधन हो गया. पद्म विभूषण से सम्मानित रतन टाटा ने 86 वर्ष की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में रात को साढ़े 11 बजे उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली. उनके निधन पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने भी काफी दुख जताया. मुकेश अंबानी ने बताया कि रतन टाटा का निधन न सिर्फ टाटा समूह के लिए, बल्कि हर भारतीय के लिए काफी बड़ी क्षति है. मैंने आज अपना एक प्रिय मित्र को खो दिया.
मुकेश अंबानी ने जताया दुख
रतन टाटा के निधन पर रिलायंस के चेयरमैन तथा प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने बताया, “यह देश के लिए काफी दुखद दिन है. उनका जाना सिर्फ टाटा समूह ही नहीं, बल्कि हर भारतीय के लिए बहुत बड़ी क्षति है. मैं व्यक्तिगत तौर पर उनके जाने से दुखी हूं क्योंकि मैंने अपना एक अच्छा दोस्त खो दिया है. उन्होंने मुझे हर बार मुलाकात में एक प्रेरित किया, नई उर्जा दी. वो दूरदर्शी बिजनेसमैन साथ साथ एक परोपकारी थे. उन्होंने हमेशा समाज की अच्छाई के लिए ही काम किया.”
उन्होंने आगे बताया, “उनके जाने से देश ने अपने दयालु बेटे को खोया. टाटा ने देश का प्रतिनिधित्व दुनिया के सामने भी किया. वह दुनिया की अच्छी चीजों को अपने देश में लाए. उन्होंने टाटा घराने को संस्थागत बनाया. 1991 में टाटा समूह संभालने के बाद बिजनेस को भी 70 गुना बढ़ा दिया.”
‘आप हमेशा मेरे दिल में रहेंगे’
उन्होंने आगे कहा, “रतन टाटा दूरदर्शी कारोबारी और परोपकारी थे, जो हमेशा समाज की अच्छाई के लिए काम करते थे.’ उन्होंने कहा, ‘रतन टाटा के जाने से भारत ने सबसे पुत्र और दयालु बेटे को खो दिया है. टाटा ने भारत को दुनिया के सामने रखा और दुनिया की अच्छी चीजों को भारत लेकर आए. उन्होंने टाटा घराने को संस्थागत बनाया और साल 1991 में टाटा समूह संभालने के बाद इसे 70 गुना बढ़ा दिया.”
Ratan Tata Death: उन्होंने कहा, ‘मैं, रिलायंस, नीता और अंबानी परिवार की ओर से टाटा परिवार के शोकाकुल सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं. रतन, आप हमेशा मेरे दिल में रहेंगे.”
यह भी पढ़े: दिल्ली में आज देर रात तक दौड़ेगी मेट्रो, जाने वजह और समय









