Russia-Ukraine War: 16 मार्च के पहले लगेगा बड़ा झटका, जानें कितने बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के भाव!
वैश्विक अस्थिरता और रूस यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) के चलते कच्चे तेल के दाम (Crude Oil Price) आसमान छू रहे हैं

वैश्विक अस्थिरता और रूस यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) के चलते कच्चे तेल के दाम (Crude Oil Price) आसमान छू रहे हैं, जिसका सीधा प्रभाव अब भारतीय बाजारों पर पड़ रहा है और आशंका हैं कि बहुत जल्द ही पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ते नज़र आएंगे, जो कि देश के आम आदमी के लिए एक बड़ा झटका हो सकता है.
जानकारी के अनुसार, वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल के दाम बढ़ने से आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज (ICICI Securities) ने एक रिपोर्ट दर्ज की, जिसमें बताया गया की पिछले दो महीनों में वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के दाम बढ़ने के कारण सरकारी खुदरा तेल कंपनियों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है.
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज की रिपोर्ट का कहना है कि अगर लाभ को भी जोड़ लें तो भी तेल कंपनियों को 15.1 रुपये प्रति लीटर के गिनती से पेट्रोलियम पदार्थों के दामों को बढ़ाना होगा. वैश्विक आयात पर निर्भर होने के कारण भारत में पेट्रोलियम पदार्थों में महंगाई दिख रही हैं.
यह भी पढ़े: होली के मौके पर दिल्ली से चलेंगी इन राज्यों तक स्पेशल ट्रेनें










