>

हरियाणा के नारनौल में स्कूल बस पलटी, आठ बच्चों की मौत, 37 घायल

हरियाणा के कनीना क्षेत्र के गांव उन्हाणी में एक महिला कॉलेज के नजदीक वीरवार की सुबह एक स्कूल के बस का चालक चलती बस से कूदा और

हरियाणा के कनीना क्षेत्र के गांव उन्हाणी में एक महिला कॉलेज के नजदीक वीरवार की सुबह एक स्कूल के बस का चालक चलती बस से कूदा और बस जाकर एक पेड़ से टकराकर पलटी।

हादसा इतनी भयंकर थी कि बस पलटते ही सभी स्कूली बच्चे बस के शीशों में से बाहर निकल आ गिरे। इस हादसे में एक छात्र की उसी वक्त मौत हो गई, जबकि आठ बच्चो की और मौत हो गई है।

बस में लगभग 45 बच्चे थे और उसमें से 37 घायल हैं। जीएल पब्लिक स्कूल कनीना की स्कूल बस सेहलंग, झाड़ली, धनौंदा, से कनीना की तरफ के सभी बच्चों को लेकर वहां से आ रहे थे। ईद की छुट्टी होने के बाद भी छुट्टी नहीं थी।

बस से कूद गया चालक
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चालक बस से कूद गया। जिसके बाद बस का पिछला हिस्सा पेड़ से टकराया। जिस वजह से बस पलट गई। बस की स्पीड तेज होने के कारन कुछ बच्चे शीशे तोड़ते हुए बाहर गिर गए।

करीब दस बच्चों की हालत गंभीर है और सभी 45 बच्चे घायल हैं। इनको उसी वक्त कनीना लाया गया। यहां से कुछ नारनौल, पीजीआइएमएस और रेवाड़ी भेजे गए। पुलिस वैन को उठाकर अपने साथ पुलिस थाने में ले आई। चालक अभी तक फरार है।

 

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!