जिंदगी और मौत से लड़ रही थी वो, तमाशबीन लोग बना रहे थे वीडियो

कन्नौज से एक वीडियो बहुत तेज़ी से वायरल हो रहा है, जहां पर एक 12 साल की मासूम बच्ची खून से लथपथ सड़क पर जिंदगी और मौत से लड़ रही थी

जब से डिजिटल का दौर आया है कोई ना कोई वीडियो वायरल हो ही जाती है ऐसा ही एक मामला और हमारे सामने आया है बता दें कन्नौज से एक वीडियो बहुत तेज़ी से वायरल हो रहा है, जहां पर एक 12 साल की मासूम बच्ची खून से लथपथ सड़क पर जिंदगी और मौत से लड़ रही थी और मदद की गुहार लगा रही थी.

लेकिन वहा मौजूद लोग तमाशबीन बनकर उसका वीडियो बनाते रहे.और कुछ देर बाद वहां एक पुलिसकर्मी दौड़ता हुआ आया और उस बच्ची को अपनी गोद में उठाकर ऑटो से अस्पताल लेकर गया.बता दें उत्तर प्रदेश के कन्नौज से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. जो इंसानियत को शर्मसार करने के लिए बहुत है।

जहां एक नाबालिग मासूम बच्ची सड़क किनारे खून से लथपथ मदद की गुहार लगाती रही और वहा तमाशबीन लोग खड़े-खड़े वीडियो बनाते रहे. लेकिन कोई भी मदद के लिए आगे नहीं आया इस घटना की सूचना मिलते ही एक पुलिसकर्मी वहा दौड़ता हुआ आया और बच्ची को अपनी गोद में उठाकर तुरंत ऑटो से अस्पताल लेकर गया.

उस बच्ची के परिजनों ने किडनैप के बाद रेप की आशंका भी जताई है उस बच्ची की उम्र 12 साल बताई जा रही है. फिलहाल बच्ची को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है.जहा उसकी हालत अभी भी बेहद गंभीर बताई जा रही है, इस घटना को 15 घंटे से ज्यादा का समय हो गया है, और उसकी हालत अभी भी ठीक नहीं है।

इस बच्ची की तबियत में कोई सुधार होता नजर नहीं आ रहा है. ये बच्ची ना तो कुछ बोल पा रही और ना ही परिवार वाले कुछ बता पा रहे हैं, लेकिन परिवार वालों ने आशंका जताई है कि गलत काम करने के लिए उनकी बच्ची को अगवा किया गया था बता दें पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. और इस केस को दर्ज कर लिया है।

बच्ची के परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनकी बच्ची मिट्टी की गुल्लक खरीदने एक दुकान पर गई थी. और जब वो काफी देर तक घर नहीं लौटी तो उसे ढूंढना शुरू किया. इनकी बच्ची शाम करीब 5:30 बजे खून से लथपथ डाक बंगला गेस्ट हाउस के पीछे बदहवास हालत में पड़ी मिली. तभी किसी ने इस बच्ची को अगुवा किया

पुलिस ने बताया कि ये बच्ची डाक बंगला गेस्ट हाउस के पीछे गम्भीर हालत में पड़ी मिली थी. पुलिस बच्ची के घर से लेकर डाक बंगला गेस्ट हाउस तक लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है. इस दौरान एक सीसीटीवी में दिखा है कि पीड़ित बच्ची किसी युवक से बात कर रही थी और वो युवक काफी देर तक वहा खड़ा रहा।

इसी फुटेज के आधार पर पुलिस उस युवक की पहचान करने में पूरी तरह से जुटी हुई है. पुलिस के द्वारा ऐसा अंदेशा भी जताया जा रहा है कि बच्ची को बहला फुसलाकर ले जाया गया.है और उसके साथ गलत काम में असफलता मिलने के बाद उसे मारने की कोशिश की गई है बच्ची हाथ, पैर और सिर में काफी चोटों के निशान भी है

Insta loan services

ये भी पढ़े: दिल्ली विश्वविद्यालय जारी कर रहा है CSAS की खाली सीटों की लिस्ट

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!